बेगूसराय जिले की 22 ग्राम पंचायतों में आज वरीय पदाधिकारियों की अध्यक्षता में सहयोग शिविर आयोजित किए गए।
जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने मटिहानी प्रखंड के सैदपुर ऐमा पंचायत में आयोजित शिविर में भाग लेकर आमजनों से संवाद किया तथा प्राप्त आवेदनों के निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन के निर्देश दिए।
इन 22 पंचायतों में अब तक 4,063 ऑनलाइन आवेदनों में 3,956 का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं, नगर निगम एवं नगर परिषद क्षेत्रों में प्राप्त 2,968 आवेदनों में 2,939 का निष्पादन किया गया है। शिविरों में राशन कार्ड, जॉब कार्ड, प्रमाण-पत्र, दाखिल-खारिज, लगान रसीद सहित विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।
IPRD Bihar
#begusarai
#easeofliving
#cmsamrat
1 views | Begusarai, Bihar | Oct 6, 2026