Public App Logo
Profile Picture

Begusarai District Administration

@dprobegusarai
2327Followers
2Following
बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में प्रत्येक बुधवार पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय के निर्देश पर जिले के सभी 18 प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में 40 पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जनवितरण प्रणाली की दुकान, आंगनबाड़ी केंद्र, हर घर नल का जल, पंचायत सरकार भवन, सोलर लाइट तथा पंचायत स्तर के विद्यालयों की स्थिति, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। सभी पदाधिकारियों को विहित प्रपत्र में जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, जिसके आधार पर सामने आने वाली कमियों एवं अनियमितताओं पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

IPRD Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर आज ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के अंतर्गत अन्नप्राशन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं की उपस्थिति में शिशुओं का विधिवत अन्नप्राशन कराया गया तथा उपस्थित अभिभावकों को अन्नप्राशन के महत्व एवं शिशु के समुचित पोषण में इसकी भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को छह माह की आयु पूर्ण होने के बाद शिशु को पूरक आहार दिए जाने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार की आवश्यकता तथा शिशु के स्वस्थ एवं समुचित विकास के लिए आवश्यक पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य शिशुओं के स्वस्थ विकास एवं पोषण को बढ़ावा देने के साथ-साथ अभिभावकों में बाल पोषण के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना रहा।

IPRD Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=icds nis:value=icds nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत जिले के सभी 18 प्रखंडों, ग्राम पंचायतों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में सफाई मित्र सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में स्वच्छता कर्मियों की स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श के साथ उन्हें सामाजिक सुरक्षा एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु सहायता प्रदान की गई।

उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी ने बरौनी, नगर आयुक्त श्री सोमेश बहादुर माथुर ने नगर निगम तथा अन्य वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न शिविरों का निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता कर्मी स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

IPRD Bihar 
Swachh Begusarai 
<nis:link nis:type=tag nis:id=swachhatahiseva2026 nis:value=SwachhataHiSeva2026 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पाण्डेय ने बुधवार को सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालयों बीपी इंटर स्कूल, बेगूसराय एवं भगवानपुर प्रखंड के आर.के.एच.एस. बनवारीपुर का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभिभावक-शिक्षक संवाद में शामिल होकर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले के 22 विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया गया है, जिससे संसाधनों एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सकारात्मक बदलाव आया है। सभी 22 विद्यालयों का नोडल पदाधिकारियों द्वारा भी निरीक्षण किया गया। विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए पूर्व छात्रों के साथ संगोष्ठी आयोजित करने तथा विद्यालय अवधि में कोचिंग संस्थानों के संचालन पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

IPRD Bihar 
Bihar Education Department 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने बुधवार को भगवानपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कार्यों की जानकारी लेने के साथ आम लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन का निर्देश दिया। 
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अविलंब समुचित सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित शिकायतों की जांच तथा अभियान बसेरा-2 के तहत पात्र भूमिहीन परिवारों की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

IPRD Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
जिला पदाधिकारी ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भगवानपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, मरीजों के उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली तथा मरीजों को निर्धारित सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन निर्माण पूर्ण होने की स्थिति में है। इस पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए पीएचसी को जल्द नवनिर्मित भवन में संचालित कराने का निर्देश दिया।

IPRD Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेगूसराय द्वारा मटिहानी प्रखंड के सफापुर पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता, नि:शुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना, किशोर न्याय अधिनियम एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के संबंध में जानकारी दी गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव-सह-अवर न्यायाधीश श्री करुणानिधि प्रसाद आर्या ने शिक्षा के महत्व, बाल विवाह की रोकथाम तथा नशे की चपेट में आने वाले बच्चों के पुनर्वास पर जोर दिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को नि:शुल्क विधिक सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 15100 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी गई।

IPRD Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय स्थित सभागार में जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में आईसीडीएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन, आधारभूत संरचना, पोषण सेवाओं, गृह भ्रमण, वृद्धि निगरानी, कुपोषित बच्चों की पहचान एवं उपचार तथा योजनाओं के डिजिटलीकरण की प्रखंडवार समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी, आवश्यकतानुसार NRC में भर्ती, किराए के आंगनवाड़ी केंद्रों के भौतिक सत्यापन तथा लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं गर्भवती-धात्री महिलाओं से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

IPRD Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=icds nis:value=icds nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग एवं जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ जिले के विभिन्न खेल स्थलों पर किया गया। प्रतियोगिता में वर्ग 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने बास्केटबॉल, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, शतरंज, कुश्ती, कराटे, वुशू, बॉक्सिंग एवं हॉकी सहित विभिन्न खेल विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री श्याम कुमार सहनी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने एवं लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की अपील की। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें जिला एवं राज्य स्तर पर बेहतर अवसर प्रदान करना है।

IPRD Bihar 
Khelo India 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
ग्रामीण कार्य विभाग से संबंधित दी जा रही महत्वपूर्ण जानकारी।
आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को जुर्माना राशि चुकाने एवं रिहाई हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करने संबंधी योजना के क्रियान्वयन को लेकर गठित सशक्त समिति की बैठक जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई। बैठक में पात्र बंदियों को नियमानुसार वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। 

IPRD Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय के दिशा-निर्देश के आलोक में मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित कारगिल विजय सभा भवन में मद्य निषेध, उत्पाद एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मद्य निषेध से संबंधित मामलों में जब्त वाहनों की खुली नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई।

बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दर्ज विभिन्न कांडों में जब्त किए गए तथा विधिवत अधिहरण की कार्रवाई पूर्ण होने के बाद कुल 41 वाहनों को खुली नीलामी के लिए प्रस्तुत किया गया। नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से कुल ₹21,55,600 का राजस्व प्राप्त हुआ।

नीलामी की पूरी प्रक्रिया विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई गई। संबंधित विभागों द्वारा नीलामी प्रक्रिया के दौरान निर्धारित सभी नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया गया।

IPRD Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आँगन का मिलन’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों, माताओं एवं गर्भवती महिलाओं की सहभागिता से केंद्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा पोषण, स्वच्छता एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों के लिए पौष्टिक आहार, खेल-कूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। आंगनवाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों और समुदाय के बीच सहभागिता को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।

IPRD Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=icds nis:value=icds nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिले में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, अधिकार एवं कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मटिहानी प्रखंड के श्री विजय राघव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बदलपुरा सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) एवं राजकीयकृत के.एल. उच्च माध्यमिक विद्यालय, मटिहानी में छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता तथा वरिष्ठ नागरिकों के बीच वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं जीवन मूल्यों की समझ विकसित करने का प्रयास किया गया।

IPRD Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=icds nis:value=icds nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
अध्यक्ष, उप-मिशन बिहार विकास मिशन सह विकास आयुक्त, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती पूजा प्रीतम, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अभियान के तहत संचालित कार्यों की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

IPRD Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी 18 प्रखंडों के MOIC, BHM एवं BCM सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में NCD, एनीमिया मुक्त बिहार अभियान, BHAVYA एवं HMIS डेटा, संस्थागत प्रसव, ANC, टीकाकरण एवं परिवार नियोजन सहित प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रखंडवार समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने BHAVYA एवं HMIS पर शत-प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण डेटा प्रविष्टि तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

IPRD Bihar 
Bihar Health Department 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के  द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के चुनावों के सफल संचालन को लेकर आज 29 सितंबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में चुनाव-पूर्व प्रक्रिया, नामांकन, संवीक्षा, नाम वापसी, मतदान एवं मतगणना से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने कार्यालय प्रकोष्ठ से वीसी में भाग लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सौरव कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जाँच श्री महेश्वर सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री विवेक कुमार, निदेशक NEP श्रीमती पूजा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

IPRD Bihar 
Election Commission of India 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
डॉ राजीव रंजन, प्रबंधक, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बेगूसराय द्वारा दी जा रही जनकारी।
पंचायत स्तर पर सुविधाओं का विस्तार और विकास को नई रफ्तार।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
बिहार में मॉडल स्कूलों के जरिए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं और बेहतर सीखने का वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में पितृपक्ष मेला गया जी में देश-विदेश से आये श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवासन, परिवहन, स्वच्छ पेयजल समेत सभी आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
आज दिनांक 28 सितंबर 2026 को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों, विशेष रूप से PNG एवं CNG नेटवर्क के विस्तार एवं प्रगति की समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव द्वारा पीएनजी कनेक्शन से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने आम लोगों को पीएनजी गैस कनेक्शन के लाभ, प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जागरूक करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

बैठक में जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

IPRD Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीविका, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, लघु जल संसाधन एवं कृषि सिंचाई सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जीविका के तहत जिले में 38,585 स्वयं सहायता समूहों से 4,67,008 परिवारों के जुड़ने की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के तहत 20 लाख आभा आईडी निर्माण तथा एनीमिया मुक्त बिहार अभियान में 2,55,301 लोगों की स्क्रीनिंग पूरी होने की जानकारी दी गई। 

बैठक में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत 30 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। शिविर में सफाई मित्रों एवं उनके परिजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा उन्हें आवास, नल-जल, शौचालय, बिजली, उज्ज्वला, आयुष्मान, बीमा, टीकाकरण, ऋण एवं बैंकिंग सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

IPRD Bihar 
Swachh Begusarai 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
जिलाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति, 2026 के तहत जिले में पीएनजी गैस कनेक्शन एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा में अब तक मात्र 6,177 पीएनजी कनेक्शन लाइव पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने तथा पर्याप्त संख्या में ठेकेदार एवं प्रशिक्षित मजदूर लगाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने चरणबद्ध तरीके से सड़क कटाई एवं पाइपलाइन बिछाने, सरकारी विद्यालयों, जीविका केंद्रों एवं अस्पतालों को प्राथमिकता देने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही, आगामी समीक्षा बैठक में सभी संबंधित ठेकेदारों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

IPRD Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
Video 24