बेगूसराय जिले में मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में डॉक्टरों एवं जीएनएम/एएनएम के लिए कार्डियोटोकोग्राफी (CTG) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। प्रशिक्षण में जिले की पांच स्वास्थ्य इकाइयों से 15 चिकित्सक एवं नर्सिंग कर्मियों ने भाग लिया।
प्रतिभागियों को CTG के माध्यम से भ्रूण की हृदय गति एवं गर्भाशय के संकुचन की निगरानी, रीडिंग की सही व्याख्या तथा समयबद्ध चिकित्सकीय निर्णय लेने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रसव के दौरान भ्रूण संकट की समय पर पहचान, जन्म श्वासावरोध एवं नवजात मृत्यु दर में कमी तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है।
IPRD Bihar
Bihar Health Department
#begusarai
#cmsamrat
1 views | Begusarai, Bihar | Oct 6, 2026