‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय एवं नगर निकायों में ‘सेवा सेतु शिविर—सरकार आपके द्वार’ का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभुकों से आवेदन एवं आम नागरिकों की समस्याओं/शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा पावती उपलब्ध कराते हुए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
07 एवं 08 अक्टूबर को भी शिविर आयोजित होंगे, जिसमें आमजन अधिक से अधिक भाग लेकर योजनाओं का लाभ एवं अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन दे सकते हैं।
IPRD Bihar
#cmsamrat
#begusarai