शक्ति से सृजन अभियान के तहत वृक्ष पूजन कर प्रकृति संरक्षण के प्रति किया जागरूक
==========================
जिले के विकासखंड जुन्नारदेव में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नवांकुर सखी प्रकृति-संस्कृति संरक्षण कार्यक्रम के तहत शक्ति से सृजन अभियान आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत विकासखंड जुन्नारदेव के सेक्टर क्रमांक 3, पाला चौरई की नवांकुर संस्था पंख सामाजिक विकास संस्थान जुन्नारदेव द्वारा वृक्ष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मातृशक्तियों द्वारा विधि-विधान से वृक्ष पूजन कर प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संतुलन तथा भारतीय संस्कृति में प्रकृति के प्रति श्रद्धा, आस्था एवं सम्मान की परंपरा पर प्रकाश डाला गया।
जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने बताया कि यह अभियान 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने, श्री राजकुमार डहेरिया, श्रीमती दुर्गा उईके, श्रीमती लज्जा पवार एवं श्री शिवराम उपस्थित थे। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि "वृक्ष हैं तो जीवन है, प्रकृति है तो भविष्य है। प्रकृति का सम्मान करें, वृक्षों का संरक्षण करें और हरित भविष्य का निर्माण करें।"
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh