शक्ति से सृजन अभियान के अंतर्गत तामिया के ग्राम खड़ुआ में निकाली गई कलश यात्रा
नदी में किया दीपदान, पौधारोपण कर नवांकुर सखियों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ
==========================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती ललिता कुशरे की उपस्थिति में विकासखंड तामिया के सेक्टर तामिया/जैतपुर अंतर्गत ग्राम खड़ुआ में “शक्ति से सृजन” अभियान के अंतर्गत आज कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था सतपुड़ांचल जन कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जैतपुर के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम में कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान ग्राम में निरंतर बहने वाली नदी में दीपदान किया गया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही नवांकुर सखियों को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रभारी श्री प्रदीप कुमार उइके, मेंटर श्रीमती स्वाति सूर्यवंशी, प्रस्फुटन समिति के सचिव श्री दुरकसा, सदस्यगण, नवांकुर सखियां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम के अन्य सदस्य उपस्थित थे। कलश यात्रा में महिलाओं, बालिकाओं एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस गतिविधि का उद्देश्य धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ग्राम में सामाजिक एकता, सामूहिक सहभागिता और जनजागरूकता की भावना को मजबूत करना था। सभी की सहभागिता से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh