मेरा नाम गोमती नायक है और मैं डिंडौरी जिले की रहने वाली हूँ। मुझे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला और मैंने स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसके साथ ही मुझे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत हरियाणा और पंजाब में आयोजित प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर भी प्राप्त हुआ।
डिंडौरी जिले में खिलाड़ियों को दी जा रही खेल सुविधाओं और मिल रहे प्रोत्साहन से हमें अपनी प्रतिभा को निखारने का बेहतर अवसर मिल रहा है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का हृदय से धन्यवाद करती हूँ। मैं आगे भी मेहनत करते हुए डिंडौरी और मध्यप्रदेश का नाम रोशन करना चाहती हूँ।
#sevasankalap #sevasankalapabhiyan2026 #collectordindori #jansampark #Dindori #KheloIndia #Wrestling #SportsTalent #MadhyaPradesh #SportsDevelopment #YouthPower
Dindori, Madhya Pradesh | Oct 5, 2026