मुख्यमंत्री योजना से कारोबार को मिला विस्तार, तीरथ सिंह डोंगरे की बढ़ी आमदनी
डिंडौरी निवासी तीरथ सिंह डोंगरे लंबे समय से स्थानीय स्तर पर अपनी दुकान का संचालन कर रहे हैं। दुकान पहले से चल रही थी, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण वे अपने व्यवसाय का विस्तार नहीं कर पा रहे थे।
व्यवसाय को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से तीरथ सिंह ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ लिया। योजना के अंतर्गत उन्हें पांच लाख की राशि प्राप्त हुई, जिसका उपयोग उन्होंने दुकान के विस्तार और आवश्यक सामग्री की व्यवस्था में किया।
योजना से मिली आर्थिक सहायता के बाद उनके व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव आया। पहले जहां उनकी मासिक आमदनी लगभग पंद्रह से बीस हजार थी, वहीं अब बढ़कर करीब बीस से पैंतीस हजार प्रतिमाह हो गई है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है और उन्हें अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाने का आत्मविश्वास मिला है।
तीरथ सिंह बताते हैं कि सरकारी योजना से मिली सहायता ने उनके छोटे व्यवसाय को नई दिशा दी है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं युवाओं और छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रही हैं।
#sevasankalap #sevasankalapabhiyan2026 #collectordindori #jansamparkdindori #MukhyamantriSwarojgarYojana #SelfEmployment #AatmanirbharBharat #Dindori #MPGovernment #SuccessStory #Swarozgar
36 views | Dindori, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026