*एसडीएम शहपुरा ने साप्ताहिक राजस्व समीक्षा बैठक में दिए निर्देश*
*लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं योजनाओं में प्रगति लाने पर जोर*
एसडीएम शहपुरा श्री फरहान इरफान जमादार के निर्देशन में आज तहसील कार्यालय शहपुरा में साप्ताहिक राजस्व समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम ने राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने भू-अर्जन प्रकरण, फार्मर रजिस्ट्री पंजीयन, आधार-खसरा लिंकिंग, भू-राजस्व संग्रहण तथा राजस्व न्यायालय में प्रचलित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए। उन्होंने स्वामित्व योजना के पंजीयन एवं निष्पादन तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित ई-केवाईसी, एलआर लिंक एवं सेल्फ रजिस्ट्रेशन के सत्यापन प्रकरणों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए मैदानी अमला अपने स्तर पर लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करे।
बैठक में राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की भी समीक्षा की गई। एसडीएम ने राजस्व संबंधी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।
बैठक में तहसीलदार शहपुरा श्री आर.पी. मार्को सहित समस्त राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित रहे।
#sevasankalap #sevasankalapabhiyan #collectordindori #jansampark #Shahpura #Dindori #RevenueReview #RevenueDepartment #CMHelpline #FarmerRegistry #MadhyaPradesh
Dindori, Madhya Pradesh | Oct 5, 2026