*जिला अस्पताल में निःशुल्क क्लेफ्ट स्क्रीनिंग शिविर संपन्न*
*कटे-फटे होंठ एवं तालू से पीड़ित 8 बच्चों का चयन, स्माइल ट्रेन इंडिया के सहयोग से होगी निःशुल्क सर्जरी*
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडेय के मार्गदर्शन में आज जिला चिकित्सालय डिंडौरी में स्माइल ट्रेन इंडिया एवं जबलपुर के दुबे सर्जिकल एंड डेंटल हॉस्पिटल के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क क्लेफ्ट स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कटे-फटे होंठ एवं तालू से पीड़ित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में जबलपुर से आए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. के.के. पटेल ने बच्चों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जांच के दौरान कटे-फटे होंठ एवं तालू से संबंधित 8 नए बच्चों का चयन किया गया। चयनित बच्चों को आगामी उपचार एवं सर्जरी के लिए जबलपुर स्थित दुबे सर्जिकल एंड डेंटल हॉस्पिटल भेजा जाएगा, जहां स्माइल ट्रेन इंडिया के सहयोग से उनकी सर्जरी एवं उपचार की प्रक्रिया निःशुल्क की जाएगी।
जिले के विभिन्न विकासखंडों में कार्यरत आरबीएसके की टीम ने बच्चों को चिन्हित कर जिला चिकित्सालय तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में बच्चों के अभिभावकों को खान-पान, पोषण एवं उपचार के साथ स्पीच थेरेपी के संबंध में भी आवश्यक परामर्श दिया गया। इस पहल से जरूरतमंद बच्चों को समय पर विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराने के साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं सामान्य जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।
शिविर में डीपीएम श्री विक्रम सिंह ठाकुर, आरबीएसके कोऑर्डिनेटर श्री ओमप्रकाश उरैती, डीईआईएम श्री कमलेश रामटेके सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही। एएनएम हुलसी मरकाम, एएनएम कविता पटेल सहित संबंधित कर्मचारियों ने शिविर के आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
#sevasankalap #sevasankalapabhiyan #collectordindori #jansampark #Dindori #CleftScreening #SmileTrainIndia #FreeSurgery #ChildHealth #HealthCamp #MadhyaPradesh