16वीं वाहिनी एसएसबी जमुई के एफ समवाय कोड़ासी की ओर से सोमवार 3 बजे के करीब पूर्व नक्सल प्रभावित कोड़ासी गांव में नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कोड़ासी, जगदीशपुर, लछुआड़, सबलबीघा, जसीडीह व बहादुरपुर सहित आसपास के ग्रामीणों के बीच स्प्रे मशीन, कुदाल, फावड़ा, हंसिया, पंजा व खुरपी सहित कृषि उपकरण वितरित किए गए।