प्रतापगढ़ जिले के रठांजना थाना क्षेत्र स्थित कड़ियावद गांव में सोमवार देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। नंदलाल कुमावत के मकान के पीछे खेत की ओर लगी खिड़की तोड़कर घुसे चोर करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण समेटकर फरार हो गए। वारदात के वक्त परिजन सोते रहे। चोरी हुए सामान में बेटियों के 6 तोला सोने और डेढ़ किलो चांदी के जेवर शामिल हैं। शातिर चोरों ने पास लगे सीसीटीवी कैमरों पर टॉर्च मारकर और लाइट का रुख मोड़कर निगरानी प्रभावित की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
#PratapgarhNews #Rathanjana #Kariyawad #CrimeNews #ChoriKiVardat
Dungarpur, Dungarpur | Oct 6, 2026