“इंस्टाग्राम पर फेमस होना था… लेकिन एक धमकी भरी रील ने पहुंचा दिया पुलिस थाने!”
धरियावद में सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो बनाकर वायरल करना दो युवकों को भारी पड़ गया।
पुलिस के मुताबिक, नाथूलाल मीणा और प्रकाश मीणा ने सोशल मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट और वीडियो शेयर किए थे।
वीडियो सामने आते ही धरियावद पुलिस एक्टिव हुई और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
इसके बाद पुलिस ने युवकों से माफीनामा वाला वीडियो भी बनवाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट करवाया।
पुलिस का साफ संदेश है—
सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए कानून की हद पार की, तो कार्रवाई तय है।
अब सवाल—रील के लिए कानून से खिलवाड़… आखिर कब तक?
#Instagram #Reels #SocialMedia #ViralVideo #CrimeNews PoliceAction Dhareyawad