प्रीतेश को शहीद का दर्जा, 1 करोड़ मुआवजा और परिवार को नौकरी की मांग, बिछीवाड़ा में कैंडल मार्च
डूंगरपुर। जोधपुर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र की केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाते समय डूंगरपुर के 19 वर्षीय फायर फाइटर प्रीतेश परमार की मौत हो गई। प्रीतेश लांबाभाटड़ा (चुंडावाड़ा) गांव के रहने वाले थे और जोधपुर में फायर फाइटर की ट्रेनिंग ले रहे थे। आग बुझाने के दौरान केमिकल ड्रम में जोरदार धमाका हुआ, जिससे प्रीतेश करीब 90 प्रतिशत झुलस गए। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। निधन के बाद बिछीवाड़ा में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। लोगों ने राज्य सरकार से प्रीतेश को शहीद का दर्जा देने, परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
#PriteshParmar #Dungarpur #Jodhpur #FireFighter #CandleMarch MartyrStatus