14 साल से जमीन अधिग्रहण, न मुआवजा मिला न योजना बनी: डूंगरपुर में किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
डूंगरपुर। राजस्थान आवासन मंडल की नवाडेरा और उदयपुरा आवासीय योजना के लिए अधिग्रहीत 218 बीघा जमीन को लेकर किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अधिग्रहण रद्द करने की मांग की। किसानों के अनुसार जमीन अधिग्रहण का प्रकाशन 23 जनवरी 2012 को हुआ था। वर्ष 2013 में नोटिस जारी किए गए और 30 मई 2016 को अवॉर्ड भी जारी हो चुका है, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिला। किसानों का कहना है कि खेतों में फसलें खड़ी हैं और उन्होंने जमीन पर पूंजी लगाकर विकास व निर्माण किए हैं। 14 साल से योजना पर काम नहीं होने पर किसानों ने सवाल उठाए। पार्षद डायालाल पटेल ने भी किसानों की मांग का समर्थन किया। अधिग्रहण रद्द नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
#Dungarpur #FarmersProtest #Rajasthan #LandAcquisition #FarmersDemand Collectorate