समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 06 अक्टूबर 2026
आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न पंचायत में आयोजित "सेवा सेतु सह सहयोग शिविर" का अनुश्रवण किया गया।
सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का उद्देश्य पंचायत क्षेत्र के आम नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना रहा।
सेवा सेतु सह सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों एवं संबंधित कार्यालयों के पदाधिकारियों/कर्मियों द्वारा उपस्थित होकर आमजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
शिविर में ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित मामलों को पदाधिकारियों के समक्ष रखा गया।
वरीय पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया कि ऐसे सहयोग शिविरों के माध्यम से प्रशासन एवं आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है।
शिविर में ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सहित विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी आमजनों को उपलब्ध कराई गई। उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी जानकारी दी गई।
सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं लाभुकों ने भाग लिया तथा अपनी समस्याएं एवं सुझाव पदाधिकारियों के समक्ष रखे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को अपने पंचायत क्षेत्र में ही विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहयोग प्राप्त हुआ।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Oct 6, 2026