समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 06 अक्टूबर 2026
रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित, सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश
आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की आधारभूत संरचना एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान सदर अस्पताल भवन के रंग-रोगन, अस्पताल परिसर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, मरीजों एवं उनके परिजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने हेतु प्रत्येक तल पर टीवी डिस्प्ले की व्यवस्था, अतिरिक्त स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर की उपलब्धता, अस्पताल परिसर में डिजिटल साइनेज की स्थापना सहित अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके अतिरिक्त कचरा संग्रहण स्थल के निर्माण एवं दैनिक कचरा उठाव, सीसीटीवी कैमरों की मरम्मति, दवाओं के सुरक्षित रख-रखाव हेतु अतिरिक्त स्थल का चयन, दवा वितरण केंद्र की मरम्मति, SNCU में भर्ती मरीजों के अभिभावकों की सुविधा के लिए शेड निर्माण, अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहरी क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त कर पार्किंग स्थल के विकास आदि कार्यों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में अस्पताल की विद्युत व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक कार्य, ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मति तथा रक्त केंद्र से संबंधित समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में चिकित्सकों एवं अस्पताल कर्मियों को निर्धारित रोस्टर के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा विभागीय दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary CMO Bihar जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Oct 6, 2026