समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 06 अक्टूबर 2026
आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार प्रखण्ड परिसर, बक्सर स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, बक्सर, श्रीमती साहिला द्वारा माह अक्टूबर 2026 का मासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयरहाउस का सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया। वेयर हाउस में लगा हुआ CCTV तथा अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता की जाँच की गई। वेयरहाउस में साफ-सफाई एवं बिजली संचालन आदि हेतु मौके पर उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी, बक्सर को निदेश दिये।
इस अवसर पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बक्सर एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar #buxar
1 views | Buxar, Bihar | Oct 6, 2026