किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा की अध्यक्षता में 15 अगस्त 2026 (स्वतंत्रता दिवस) समारोह के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। वही ब्रीफिंग के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, समारोह स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। वही
उप विकास आयुक्त ने निर्देश देते हुआ कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सीमावर्ती क्षेत्रों,संवेदनशील क्षेत्रों में सभी प्रतिनियुक्त दंण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सजग एवं तत्पर रहना सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ,पुलिस पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ,पुलिस पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें।
#viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #vacaciones #venezuela #viralreels #2026Goals #newyork