उज्जैन: तैराक अर्जुन सिंह सोलंकी ने एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, 27 देशों के बीच लहराया परचम 🏊♂️🥉
मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी तैराक अर्जुन सिंह सोलंकी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित द्वितीय एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। 4 से 10 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 27 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जहां अर्जुन ने 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। अर्जुन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच देवीदास रामचंदनी (गोलू) और अमित यादव के कुशल मार्गदर्शन, कड़े अनुशासन व निरंतर अभ्यास को दिया। इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में उज्जैन के दिलीप जोशी, अविनाश टावर, सोमेश शर्मा और सुभाष गुप्ता ने भी सहभागिता दर्ज कराई। अर्जुन की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और वरिष्ठ खेल �