उज्जैन: भैरवगढ़ केंद्रीय जेल में नवरात्रि की भक्तिमय धूम, 647 बंदियों ने रखा उपवास; सलाखों के पीछे गूंजी गरबे की धुन 🪔🙏
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर उज्जैन की केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में भक्ति और आस्था का अनूठा रंग देखने को मिल रहा है, जहां 603 पुरुष और 44 महिला बंदियों सहित कुल 647 कैदियों ने नौ दिनों का अखंड उपवास रखा है। जेल परिसर के दोनों खंडों में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जहां बंदी सुबह छह बजे से वैदिक नियमों के अनुसार पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शाम 6:30 बजे महाआरती के बाद जेल के भीतर ही बंदियों द्वारा तैयार की गई भक्ति धुनों पर कैदी पारंपरिक गरबा और डांडिया खेल रहे हैं। जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू के अनुसार, उपवास रखने वाले बंदियों की धार्मिक आस्था और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन द्वारा साबूदाना खिचड़ी, मूंगफली, चिप्स, दूध और फलों के विशेष फलाहार की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
#UjjainNews #BhairavgarhJail #NavratriFestival #JailGarba #SpiritualReforms UjjainUp