उज्जैन: अतिक्रमण पर नगर निगम का कड़ा एक्शन, महाकाल चौराहे से गुदरी तक चला बुलडोजर; रेस्टोरेंट पर 20 हजार का जुर्माना
उज्जैन शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़क चौड़ीकरण को निर्बाध रखने के उद्देश्य से नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा की सीधी निगरानी में निगम की रिमूवल गैंग ने महाकाल चौराहा, 24 खंभा, हरसिद्धि पाल, गुदरी चौराहा और गोपाल मंदिर क्षेत्र में नालियों व फुटपाथों पर अवैध रूप से बनाए गए ओटले, सीढ़ियां और गुमटियों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान गुदरी चौराहा स्थित एक रेस्टोरेंट द्वारा मार्ग अवरुद्ध करने पर ₹20,000 का जुर्माना ठोका गया। निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि जिन मार्गों का चौड़ीकरण प्रस्तावित है, वहां दोबारा अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्र