उज्जैन: सिंहस्थ-2028 के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, संभागायुक्त और कलेक्टर ने हरिफाटक अंडरपास व एलिवेटेड कॉरिडोर का लिया जायजा
सिंहस्थ महापर्व 2028 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए संभागायुक्त सह मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शहर में गतिमान प्रमुख निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रशासनिक टीम ने हरिफाटक ब्रिज के समीप पीडब्ल्यूडी सिंहस्थ डिवीजन द्वारा बनाए जा रहे 629 मीटर लंबे अंडरपास (7.5-7.5 मीटर कैरिज-वे) के साथ ही गदापुलिया, इंदौर गेट और निकास चौराहा क्षेत्र में प्रस्तावित व निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद इंजीनियरों को जल निकासी, सुरक्षा मानकों और निर्माण गति को बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर पुख्ता डायवर्जन प्लान लागू करने पर जोर दिया ता