Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
Sitapur
DPROBuxar
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar
15 views |
Buxar, Bihar
| Oct 16, 2026
#iprdbihar
#iprd_bihar
#buxarcity
#cmobihar
#bihar
MORE NEWS
जमीन के झगड़े में दरोगा ने मांगे थे पचास हजार, दबोच ले गई निगरानी बक्सर खबर। ब्रह्मपुर थाने के अवर निरीक्षक नीरज कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। जमीन विवाद से जुड़े एक केस में बलुआं निवासी अमरनाथ यादव से 50 हजार रुपये ले रहे थे। देखें इससे जुड़ी पूरी रिपोर्ट।
Buxar, Buxar | Oct 16, 2026
दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। आमजनों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Samrat Choudhary Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #CMOBihar #samratchoudhary #bihar
Buxar, Bihar | Oct 16, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 16 अक्टूबर 2026 दशहरा पर्व के मद्देनजर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च आगामी पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के नेतृत्व में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च ज्योति चौक से लेकर खलासी मुहल्ला, सराय फाटक, हनुमान फाटक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार, सत्यदेवगंज होते हुए पुलिस थाना तक निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस की सक्रियता तथा सुरक्षा व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजनों से अपील की कि वे दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा भ्रामक सूचना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें। जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। फ्लैग मार्च के तत्पश्चात किला मैदान में होने वाले रावण वध के तैयारी के संबंध में निरीक्षण किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को किला मैदान एवं उसके आस पास पर्याप्त साफ सफाई कराने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को किला मैदान में मजबूत बैरिकेटिंग कराने का निर्देश दिया गया। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #CMOBihar #samratchoudhary #bihar
Buxar, Bihar | Oct 16, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 16 अक्टूबर 2026 श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग एवं जिला पदाधिकारी बक्सर के निदेशानुसार आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को डुमरॉव अनुमण्डल अन्तर्गत नावानगर प्रखण्ड में बाल श्रम के विरुद्ध धावा दल का संचालन किया गया। धावा दल में श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी नावानगर, सिमरी एवं ब्रह्मपुर शामिल थें। धावा दल के साथ नावानगर थाने के पुलिस बल एवं स्व० कन्हाई शुक्ला सेवा संस्थान के सदस्य भी शामिल थे। बक्सर जिलान्तर्गत इस तरह की कार्रवाई श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा लगातार की जा रही है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar #BuxarNews #samrat4bjp #CMSamrat #samratchoudhary
Buxar, Bihar | Oct 16, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 16 अक्टूबर, 2026 जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जन सुनवाई आयोजित, 105 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश बक्सर, 16 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में आम जनता सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जन सुनवाई में कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें 40 आवेदन राजस्व विभाग, 40 आवेदन विकास से संबंधित तथा 25 आवेदन अन्य विभागों से संबंधित थे। जनसुनवाई के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, सभी मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से करने पर जोर दिया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए शिकायतों का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन बक्सर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था तथा जनसहभागिता को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #CMOBihar #samratchoudhary #bihar
Buxar, Bihar | Oct 16, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 16 अक्टूबर 2026 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित, लक्ष्य प्राप्ति के लिए घर-घर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश आज 16 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत आवेदन प्राप्त करने, आम नागरिकों को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक घरों में सोलर संयंत्र स्थापित कराने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बक्सर सहित सभी सहायक विद्युत अभियंता एवं कनीय विद्युत अभियंता उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने योजना के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी संबंधित विद्युत पदाधिकारियों को सक्रिय एवं प्रभावी ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें। योजना से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने एवं आम नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9262398381 जारी किया गया है। इच्छुक नागरिक इस नंबर पर संपर्क कर योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कम आवेदन प्राप्त होने पर स्पष्टीकरण का निर्देश समीक्षा के क्रम में जिन कनीय विद्युत अभियंताओं के क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 20 प्रतिशत से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन की संख्या बढ़ाने तथा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। पूजा पंडालों में लगाए जाएंगे जागरूकता एवं आवेदन शिविर बैठक में कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बक्सर ने जानकारी दी कि बक्सर शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार एवं आवेदन प्राप्त करने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को योजना की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया में सहायता प्रदान की जाएगी। घर-घर पहुंचाएं योजना की जानकारी, बैंकों से करें समन्वय जिला पदाधिकारी ने सभी सहायक विद्युत अभियंताओं एवं कनीय विद्युत अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति लोगों को जागरूक करें। साथ ही, शिविरों के माध्यम से अधिकाधिक आवेदन प्राप्त करने तथा सोलर संयंत्र अधिष्ठापन की प्रक्रिया को गति देने के लिए संबंधित बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करें। जिला पदाधिकारी ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यापक जन-जागरूकता एवं निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police Energy Department जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #CMOBihar #bihar #samratchoudhary
Buxar, Bihar | Oct 16, 2026
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी हेतु:- जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बक्सर @followers @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Minority Welfare Department, Govt. of Bihar जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar
Buxar, Bihar | Oct 16, 2026
वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी हेतु:- जिला परियोजना पदाधिकारी वन स्टॉप सेंटर बक्सर @followers @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Social Welfare Department, Government of Bihar जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar
Buxar, Bihar | Oct 16, 2026