समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 16 अक्टूबर 2026
दशहरा पर्व के मद्देनजर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
आगामी पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के नेतृत्व में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च ज्योति चौक से लेकर खलासी मुहल्ला, सराय फाटक, हनुमान फाटक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार, सत्यदेवगंज होते हुए पुलिस थाना तक निकाला गया।
फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस की सक्रियता तथा सुरक्षा व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजनों से अपील की कि वे दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा भ्रामक सूचना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें।
जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
फ्लैग मार्च के तत्पश्चात किला मैदान में होने वाले रावण वध के तैयारी के संबंध में निरीक्षण किया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को किला मैदान एवं उसके आस पास पर्याप्त साफ सफाई कराने का निर्देश दिया गया।
कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को किला मैदान में मजबूत बैरिकेटिंग कराने का निर्देश दिया गया।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #CMOBihar #samratchoudhary #bihar
Buxar, Bihar | Oct 16, 2026