समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 16 अक्टूबर, 2026
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जन सुनवाई आयोजित, 105 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बक्सर, 16 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में आम जनता सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।
जन सुनवाई में कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें 40 आवेदन राजस्व विभाग, 40 आवेदन विकास से संबंधित तथा 25 आवेदन अन्य विभागों से संबंधित थे। जनसुनवाई के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, सभी मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से करने पर जोर दिया।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए शिकायतों का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
जिला प्रशासन बक्सर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था तथा जनसहभागिता को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #CMOBihar #samratchoudhary #bihar
1 views | Buxar, Bihar | Oct 16, 2026