सम्भल में नगर के सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार द्वारा अवैध मिलावटी नकली सफ़ेद रसगुल्ला फैक्ट्रीयो पर छापेमार कार्यवाही वीडियो को शेयर करने की अपील
न पक्ष की बात होगी न विपक्ष की बात होगी खबर में निष्पक्ष ही बात होगी
यूपी के जनपद सम्भल में विभिन्न माध्यमों नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार के संज्ञान में आया कि हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के ग्राम मंगलपुर में विभिन्न जगहों पर मिलावटी रसगुल्ला को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है जिसे मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सेंड डेयरी फूड्स जो शान पुत्र अबरार हुसैन ग्राम मंगनपुर निवासी द्वारा चलाए जा रहा था उसमें रसगुल्ला के कल 283 पीपे तथा खाली 397 पीपे पाए गए इसके उपरांत तीन क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षकों को मौके पर बुलवाया गया। शान पुत्र अबरार द्वारा अपने घर में ही रसगुल्ला को बनाया जा रहा था, जिसमें मौके पर लगभग 4500 किलो रसगुल्ला मिले जिनका सैंपल क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षकों द्वारा लिया गया है तथा मौके पर उपस्थित सामग्री जिनके द्वारा रसगुल्ला को बनाया जा रहा था उनका सैंपल लेकर मौके पर मिली सभी सामग्रियों को कमरे में बंद कर दिया गया है तथा सैंपल लेकर जांच है तो भेज दिया गया है एवं इसके अतिरिक्त मुसाफिर पुत्र मुस्तकीम के यहां भी अनैतिक रूप से बनाए जा रहे रसगुल्ला को नष्ट कराया गया है तथा इसी ग्राम में मेसर्स एम.बी के स्वीट के नाम से मुबारक अली द्वारा भी रसगुल्ला को बनाया जा रहा था। मेसर्स एम.बी.के.में भी पाई गई समस्त सामग्रियों के सैंपलों को क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षकों द्वारा लिया गया है तथा सभी सामग्री को मौके पर कमरे में बंद कर दिया गया है। दोनों गोदाम पर सबमर्सिबल लगे हुए हैं जिनका प्रयोग कमर्शियली रूप में लिया जा रहा है। दोनों से उपयुक्त के संबंध में दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु कहां परंतु किसी के द्वारा समस्त वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। अभिहित अधिकारी खाद्य विभाग सम्भल द्वारा अवगत कराया गया है कि उपर्युक्त का सैंपल जांच हेतु स्पेशल मैसेंजर के द्वारा मेरठ भेजे जाएंगे तथा वहां से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बाइट नगर सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सम्भल
बाइट सेंड डेयरी फूड्स शान पुत्र अबरार हुसैन ग्राम मंगनपुर निवासी