सम्भल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यातायात हेड कांस्टेबल त्रिवेंद्र कुमार द्वारा एक व्यक्ति के कीमती सामान से भरे बैग को ढूंढ कर अपनी सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए उसको वापस करा कर मानवता की एक मिसाल को बेमिसाल बना दिया है वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में स्वतंत्रता दिवस पर यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता,ई-रिक्शा में छूटा बैग सुरक्षित लौटाया जब हम अपनी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे और तिरंगा झंडा अपने शहीदों की आन बान और शान में याद करते हुए फहरा रहे हैं तब इस समय करीब 7:30 बजे एक व्यक्ति जिसका नाम अजीम पुत्र रईस ग्राम हसनपुर थाना हसनपुर जनपद अमरोहा का रहने वाला बहुत हैरान परेशान और रोता बिलखता हुआ हमारे पास आया हम सभी कर्मचारी कांवड़ यात्रा डायवर्सन मार्ग संभल तिराहा बहजोई पर यातायात व्यवस्था मे सुचारू रूप से मशगूल थे तब मुझ यातायात हेड कांस्टेबल त्रिवेंद्र कुमार व यातायात कांस्टेबल जितेश व यातायात होमगार्ड बनवारीलाल जनपद संभल के पास आया और उसने बताया भैया मेरा बैग एक ई रिक्शा में छूट गया है जल्दबाजी में उतरते समय और ई रिक्शा चालक ई रिक्शा लेकर चला गया है इस दौरान आनंन-फानन में हमने पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक उतरी और क्षेत्राधिकारी यातायात स्तुति व,यातायात प्रभारी जग रोशन सिंह जनपद सम्भल के कुशल नेतृत्व और निर्देशन में सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए उस रिक्शा वाले को तलाश कर वापस लाएं और रिक्शा वाले ललतेश पुत्र निहाल सिंह ग्राम लहरावन थाना बहजोई जनपद संभल से बैग सब कुछ सुरक्षित दिखाकर चेक करवा कर उस व्यक्ति को वापस सुपुर्द किया गया,जिसके ऐवज में वहां पर उपस्थित पब्लिक के लोगों द्वारा सौहार्दपूर्ण स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यातायात पुलिस जनपद संभल की सराहना करते हुए काफी तारीफ की बधाई प्रकट की और यातायात पुलिस की स्वच्छ छवि को दर्शाया और अपनी खुशी जाहिर की जो लोगों में यातायात पुलिस की ओर से खुशी का माहौल पैदा करता है यातायात पुलिस जनपद संभल सदैव आपकी सेवा में तत्पर