सम्भल में असमोली मिठाइयां खाने बाले हो जाएं होशियार,बड़े पैमाने पर स्वीट्स की दुकानों पर की छापेमारी मिली खामिया वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में थाना असमोली क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस और त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने असमोली व अन्य क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की है जिसमे गुड्डू मिष्ठान भंडार,रामवीर सिंह प्रतिष्ठान असमोली से भी लड्डू के नमूने असमोली स्थित मिष्ठान भंडार से बूंदी लड्डू के नमूने सहित जयन्ती प्रसाद मिष्ठान भंडार से गंदगी, मिलने पर 35 किलोग्राम बूंदी के लड्डू नष्ट कराए गए हैं और तीनो मिस्ठान से जांच के लिए लड्डू के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं
अस्वच्छ भंडारण मिलने पर 35 किलोग्राम बूंदी के लड्डू नष्ट किए गए हैं।गुणवत्ता की जांच के लिए बूंदी के लड्डू के नमूने सील करके प्रयोगशाला भेजे गए है लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।