Public App Logo
Profile Picture

Sambhal Smart City News

@khalilmalik5642
641Followers
0Following
सम्भल में Live नगर पालिका व मौजूदा सभासद वार्ड नंबर 4 की लापरवाही सामने आई एक महीने से नालियों का कूड़ा उठाया नहीं जा रहा दुकानदार स्वामी बदबू से परेशान वीडियो को शेयर 

यूपी के जनपद सम्भल में एसडीएम कोर्ट के सामने नगर पालिका व मौजूदा सभासद वार्ड नंबर 4 की लापरवाही सामने आई एक महीने से नालियों का कूड़ा उठाया नहीं जा रहा दुकानदार स्वामी बदबू से परेशान 

बाइट दुकान स्वामी एसडीएम कोर्ट के सामने सम्भल
सम्भल में दलित महिला के घर पर किया कब्जा का आरोप दलित महिला ने DM अंकित खंडेलवाल व SP विकास चंद्र त्रिपाठी कार्यालय पहुंच कर एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है वीडियो को शेयर करने की अपील 

यूपी के जनपद सम्भल में थाना कैलादेवी क्षेत्र के ग्राम चाचू नागल निवासी पीड़िता दलित महिला ने जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल व पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी कार्यालय पहुंच कर एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। दलित महिला का आरोप है कि दबंग लोगों ने उंसके घर पर कब्जा कर रखा है और उसको जाति सूचक शब्दों द्वारा घर पर अपमानित कर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई है जिसकी शिकायत पीड़िता दलित महिला ने जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल व पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी कार्यालय पहुंच कर एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता रूपवती पत्नी किशनलाल निवासी ग्राम चाचू नागल का आरोप है कि बीती दिनॉक 28-04-2026 को उसने अपने ग्राम चाचु नागल में एक मकान विद्या देवी से खरीद कर मकान की रजिस्टर्ड बैनामा उपनिबन्धक सम्भल के यहा पर कराया था। लेकिन विद्या देवी वृद्ध एंव बीमार महिला है। जीस कारण विद्या देवी कि मजबूरी जाहिर करने पर पीड़िता दलित महिला ने विद्या देवी को कुछ समय के लिये मकान रहने के लिये दे दिया था बीते दिनों विद्या देवी तीर्थ यात्रा के लिये मथुरा गयी हुई थी। आरोप हैं कि बीती 22.09.2026 को समय करीब रात्रि 7:00 बजे मौहल्ले के विकल, मोहित पुत्रगण रामपाल मिथलेश पत्नी विकल ने मिलकर पीड़िता के घर का ताला तोड़कर पीड़िता के घर में घुस गये और अवैध व अनैतिक रूप से कब्जा कर  बैठ गए पीड़िता को जब इस बात का पता चला तो उसने लोगों से कहा कि यह मकान उसने खरीद लिया है और विद्या देवी को कुछ समय के लिये रहने के लिये दिया था तुम ताला तोड़कर इसमें कैसे घुस गये इतनी बात सुनते ही सभी लोग कहने लगे कि साली हरामजादी भंग्गानिया तूने हमारे बीच में मकान कैसे ले लिया तेरी इतनी हिम्मत कैसे हुई कि तू भंगन हमारे बीच रहेगी तू यह मकान छोड़कर चली जा वरना तुझे और तेरे परिवार को जान से मार देगें उक्त तीनों लोगों ने पीड़िता को काफी जाति सूचक शब्द कह कर जलील किया और पीड़िता से मकान छोड़ने को कहा। जिस की शिकायत पीड़िता दलित महिला ने जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल व पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी कार्यालय पहुंच कर एक शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्यवाही कर न्याय गुहार लगाई।

बाइट दलित पीड़िता रूपवती ग्राम चाचू नागल निवासी 

बाइट दलित किशनपाल ग्राम चाचू नागल निवासी
सम्भल में Live भारी वर्षा से प्रभावित फसलों का DM ने किया स्थलीय निरीक्षण वीडियो को शेयर 

भागनगर उधरनपुर में धान एवं अन्य फसलों की क्षति का लिया जायजा, विकास, राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सर्वे के निर्देश

यूपी के जनपद सम्भल में जनपद में दो दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने तहसील गुन्नौर के ग्राम भागनगर उधरनपुर पहुंचकर भारी वर्षा से प्रभावित धान एवं अन्य फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर वर्षा के कारण फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया तथा किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं कठिनाइयों की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने भारी वर्षा से फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए विकास विभाग, राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कराया जाए तथा फसल क्षति का सही एवं पारदर्शी आकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र किसानों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार समय से राहत एवं अनुमन्य लाभ उपलब्ध कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह से प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों को हुए नुकसान तथा प्रभावित किसानों को उपलब्ध कराए जाने वाले राहत एवं अनुमन्य लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि कृषि विभाग के सभी एटीएम, बीटीएम एवं एडीओ को लेखपालों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित क्षेत्रों में लगाया जाए तथा भारी वर्षा से प्रभावित धान, बाजरा सहित अन्य फसलों का सर्वे कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और पात्र किसानों को फसल बीमा अथवा प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार फसल क्षति का मुआवजा एवं अन्य अनुमन्य लाभ समय से दिलाया जाए।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी गुन्नौर को भी फसल क्षति सर्वेक्षण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण फसलों को नुकसान हुआ है, वहां संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय सत्यापन करते हुए क्षति का वास्तविक आकलन किया जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी जाना। ग्रामीणों की मांग पर विद्यालय तक जाने वाले मार्ग के निर्माण के संबंध में उन्होंने खंड विकास अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर एस्टिमेट तैयार कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि किसानों को बीज एवं उर्वरक निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराए जाएं। बीज एवं उर्वरक की ओवररेटिंग तथा अनावश्यक टैगिंग किसी भी दशा में न होने पाए, यह सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह, उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, तहसीलदार गुन्नौर रवि सोनकर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बाइट जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल सम्भल
सम्भल में दलित महिला के घर पर किया कब्जा दलित पीड़ित महिला ने थाना केला देवी पर एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है वीडियो को शेयर करने की अपील 

यूपी के जनपद सम्भल में थाना कैलादेवी क्षेत्र के  ग्राम चाचू नागल निवासी दलित पीड़ित महिला ने थाना केला देवी पर एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि दबंग लोगों ने उंसके घर पर कब्जा कर रखा है और उसको जाति सूचक शब्दों द्वारा घर पर  अपमानित कर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई है जिसकी शिकायत उसने थाना कैला देवी पर जाकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता रूपवती पत्नी किशनलाल निवासी ग्राम चाचू नागल का आरोप है कि बीती दिनॉक 28-04-2026 को उसने अपने ग्राम चाचु नागल में एक मकान विद्या देवी से खरीद  कर मकान की रजिस्टर्ड बैनामा उपनिबन्धक सम्भल के यहा पर कराया था। लेकिन विद्या देवी वृद्ध एंव बीमार महिला है। जीस कारण विद्या देवी कि मजबूरी जाहिर करने पर पीड़ित महिला ने विद्या देवी को कुछ समय के लिये मकान रहने के लिये दे दिया था बीते दिनों विद्या देवी तीर्थ यात्रा के लिये मथुरा गयी हुई थी। आरोप हैं कि बीती 22.09.2026 को समय करीब रात्रि 7:00 बजे मौहल्ले के विकल, मोहित पुत्रगण रामपाल मिथलेश पत्नी विकल ने मिलकर पीड़िता के घर का ताला तोड़कर पीड़िता के घर में घुस गये और अवैध व अनैतिक रूप से कब्जा कर  बैठ गए पीड़िता को जब इस बात का पता चला तो उसने लोगों से कहा कि यह मकान उसने खरीद लिया है और विद्या देवी को कुछ समय के लिये रहने के लिये दिया था तुम ताला तोड़कर इसमें कैसे घुस गये इतनी बात सुनते ही सभी लोग कहने लगे कि साली हरामजादी भंग्गानिया तूने हमारे बीच में मकान कैसे ले लिया तेरी इतनी हिम्मत कैसे हुई कि तू भंगन हमारे बीच रहेगी तू यह मकान छोड़कर चली जा वरना तुझे और तेरे परिवार को जान से मार देगें उक्त तीनों लोगों ने पीड़िता को काफी जाति सूचक शब्द कह कर जलील किया और पीड़िता से मकान छोड़ने को कहा। जिस की शिकायत पीड़िता ने थाना केला देवी पहुँच कर कानूनी कार्यवाही कर न्याय गुहार लगाई।

बाइट दलित पीड़िता रूवती ग्राम चाचू नागल निवासी 

बाइट दलित किशनपाल ग्राम चाचू नागल निवासी
सम्भल में बरेली से चोरी हुई बाईक सम्भल यातायात पुलिस के टीएसआई सुरेश कुमार सिंह द्वारा पकड़ी गई वीडियो को शेयर करने अपील 

यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात अजीत सिंह के निर्देशन में यातायात प्रभारी जगरोशन सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र के सम्भल तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक चोरी की बाइक को बरामद किया है। चोर द्वारा बाईक का असली नम्बर यूपी 25 डी डब्लू 6373 को हटा उस पर यूपी 38 Y 2965 नम्बर लिखवा रखा था लेकिन यातायात पुलिस द्वारा रोकने के इशारे पर बाईक चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया वह असफल रहा ओर कागज मांगने पर कागज नही दिखा सका ओर माफी मांगे लगा जिस के बाद टीएसआई सुरेश कुमार सिंह व हे0का0  प्रवेश कुमार ने चेचीस व इन्जन नम्बर डाल गाडी को सर्च किया तो गाड़ी पर चोरी का 6 माह पूर्व बरेली में मुकदमा लिखा दिखाई दिया। जिस के बाद टीएसआई सुरेश कुमार सिंह ने चालक से उसका नाम व पता पुछा अपना नाम मनवीर पुत्र सहीराम ग्राम वहीपुर थाना धनारी जनपद सम्भल बताया गया। जिसकी जानकारी यातायात पुलिस द्वारा चन्दौसी पुलिस ओर वाहन स्वामी को दी गई।

बाइट पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी सम्भल
सम्भल में भाजपा नेता राजेश सिंघल साम्प्रदायिक बातेँ करके सम्भल की शांति को प्रभावित न करें.अमित कुमार उठवाल एडवोकेट वीडियो को शेयर करने की अपील 

भाजपा नेता राजेश सिंघल के बयान पर डॉ. अमित कुमार उठवाल एडवोकेट की प्रतिक्रिया, बोले—सांप्रदायिक राजनीति से सम्भल का माहौल न बिगाड़ें

यूपी के जनपद सम्भल में  राजनीति में मंदिर-मस्जिद और हिंदू-मुस्लिम मुद्दों को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता राजेश सिंघल द्वारा हाल में दिए गए मंदिर-मस्जिद संबंधी बयान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ. अमित कुमार उठवाल एडवोकेट ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।डॉ. अमित कुमार उठवाल एडवोकेट ने राजेश सिंघल के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सम्भल की पहचान आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब से रही है। ऐसे में हिंदू-मुस्लिम मुद्दों को राजनीतिक बहस का केंद्र बनाकर समाज में तनाव पैदा करने वाली बयानबाजी से बचना चाहिए।उन्होंने कहा कि सम्भल की जनता विकास, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, सड़क, परिवहन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े सवालों पर राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों से जवाब चाहती है। उनके अनुसार, धार्मिक भावनाओं से जुड़े संवेदनशील विषयों पर बयानबाजी करने के बजाय राजनीतिक नेतृत्व को क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।डॉ. अमित कुमार उठवाल एडवोकेट ने कहा, “जनता नफरत की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। हिंदू-मुस्लिम समाज को आपस में लड़ाने की बात करने वाले नेताओं की राजनीति को जनता अपने लोकतांत्रिक मत के माध्यम से जवाब देगी।उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक दल या नेता को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन समाज में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संभल के लोगों से भी आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी प्रकार की भड़काऊ बयानबाजी से प्रभावित न होने की अपील की।डॉ. अमित कुमार उठवाल एडवोकेट ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस संगठन जनता के बीच विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सम्भल सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, परिवहन और सामाजिक सौहार्द से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।उन्होंने 2027 के चुनाव को लेकर संभल की चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को मजबूत करने और पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला जनता का होगा और राजनीतिक दलों को जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए।गौरतलब है कि 24 सितंबर 2026 की एक स्थानीय रिपोर्ट में भाजपा नेता राजेश सिंघल के संभल में मंदिर-मस्जिद से संबंधित बयान का उल्लेख किया गया है, जिसमें उन्होंने हरिहर मंदिर और मस्जिद को लेकर अपनी बात रखी थी।
डॉ. अमित कुमार उठवाल एडवोकेट ने कहा कि सम्भल को ऐसी राजनीति की जरूरत है जिसमें सभी समुदायों को साथ लेकर क्षेत्र का विकास किया जाए। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी भाईचारा और विकास ही संभल की प्रगति का आधार होना चाहिए।

बाइट डॉ, अमित कुमार उठवाल एडवोकेट सम्भल
सम्भल में Live ई-रिक्शा एवं टेम्पों संचालकों के खिलाफ विशेष अभियान SP विकास चन्द्र त्रिपाठी का बड़ा एक्शन वीडियो को शेयर
सम्भल में Live थाना असमोली पुलिस टीम ने पुलिस मुठभेड़ व लूट/चोरी के तीन वांछित अभियुक्तों को दो अवैध तमंचे एवं लूट/चोरी के माल नगदी 12,600/- रूपये व एक ठोस पीली धातु (वजन करीब 20 ग्राम) तथा घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार वीडियो को शेयर 

यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में थाना असमोली पुलिस टीम ने पुलिस मुठभेड़ व लूट/चोरी के तीन वांछित अभियुक्तों को दो अवैध तमंचे एवं लूट/चोरी के माल नगदी 12,600/- रूपये व एक ठोस पीली धातु (वजन करीब 20 ग्राम) तथा घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार

बाइट पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी सम्भल
सम्भल में Live पीड़िता बबली किन्नर द्वारा की गई DIG मुरादाबाद के यहां शिकायत कर कार्यवाही की मांग वीडियो को शेयर 

पीड़िता बबली किन्नर द्वारा आला अधिकारियों को कराया गया आवत आरोपी दे रहे मुकदमा वापास नही लेने पर जान से मारने की धमकी लगाया आरोप 

यूपी के जनपद मुरादाबाद में पीडिता बबली किन्नर ने डी०आई०जी० के यहां शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की माग की है। पीड़िता बबली किन्नर का आरोप है कि काफी समय से आरोपी मुमताज किन्नर उर्फ युनुस ग्राम महमूदपुर माफी व उसके साथी गुफरान पुत्र हकीम मुरतजा नि० फतेहउल्ला सराय सम्भल, सलमा उर्फ नबाव ग्राम मऊ भूड़ थाना हयातनगर, मोहिनी किन्नर गुरू मुमताज किन्नर, सलीम पुत्र नामालुम, अफसर उर्फ शेरू पुत्र नामालुम नि०गण ग्राम महमूदपुर माफी थाना मैनाठेर। पीड़िता बबली किन्नर को आये दिन रास्तों पर घर के आस पास व न्यायालय आते जाते समय नाजायज अस्लों व धारदार हत्यार सहित रोक कर जान से मारने की धमकी देते है और कहते है कि तूने जो मुकदमें लिखवायें है वह वापस ले लें वरना किसी भी दिन चन्दौसी कोर्ट जाते समय या थाना मैनाठेर  क्षेत्र में या शादी विवाह के प्रोग्राम में जहां भी हमको मिलेगी तो गोलियों से छन्नी छन्नी कर व चाकू से गोद गोद कर जान से मार देगें। और लाश का पता भी नही चलने देगें हमने पहले भी कई मर्डर करके निपटा दिये है पुलिस या अदालत हमारा कुछ भी नही कर सकती है ।मेरे उपर पहले भी 302 का मुकदमा चल रहा है अगर एक और तुझको मारकर मुकदमा लग भी जाये तो मुझको कोई गम नही है। जिस की शिकायत पीड़िता बबली किन्नर द्वारा प्रधानमंत्री, व मुख्यमंत्री व अन्य उच्च अधिकारियों को रजिस्टर डाक व मौखिक रूप से उपस्थित भी हो चुकी है।

बाइट पीड़िता बबली किन्नर महमूदपुर माफ़ी थाना मैनाठेर निवासी जनपद मुरादाबाद
सम्भल में Live थाना असमोली पुलिस टीम द्वारा लूट एवं चोरी करने का एक वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान अवैध शस्त्र, चोरी किए गए सामान,18,850 रू व एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार वीडियो को शेयर 

यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में थाना असमोली पुलिस टीम द्वारा लूट एवं चोरी करने का एक वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान अवैध शस्त्र, चोरी किए गए सामान,18,850 रू व एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार 

पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी सम्भल
सम्भल में थाना रजपुरा जनपद सम्भल पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए मादक पदार्थ (चरस) की तस्करी करने वाले 03 शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 किलो 576 ग्राम मादक पदार्थ (चरस) (अनुमानित बाजार कीमत करीब 2.5 लाख रुपए)  मय तोलने के उपकरण, घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाईकिल व 03 अदद मोबाइल व 1550/-रुपये बरामद किये गये वीडियो को शेयर 

यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में थाना रजपुरा जनपद सम्भल पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए मादक पदार्थ (चरस) की तस्करी करने वाले 03 शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 किलो 576 ग्राम मादक पदार्थ (चरस) (अनुमानित बाजार कीमत करीब 2.5 लाख रुपए)  मय तोलने के उपकरण, घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाईकिल व 03 अदद मोबाइल व 1550/-रुपये बरामद किये गये ।

बाइट पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी सम्भल
सम्भल में Live थाना असमोली पुलिस टीम द्वारा चोरी का एक वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान अवैध शस्त्र व एक मोटरसाइकिल के साथ किया गया गिरफ्तार वीडियो को शेयर 

यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में थाना असमोली पुलिस टीम द्वारा चोरी का एक वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान अवैध शस्त्र व एक मोटरसाइकिल के साथ किया गया गिरफ्तार 

बाइट पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी सम्भल
ग़ज़रोला मे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अमित उठवाल कुमार एडवोकेट का स्वागत वीडियो को शेयर करने की अपील 

यूपी के जनपद गजरौला में उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी (आर. टी.आई. विभाग) उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनपद अमरोहा के  गजरोला में एक मीटिंग का आयोजन जिला चेयरमैन अनिल कुमार द्वारा किया गया मीटिंग के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं  पश्चिम  उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉ. अमित कुमार उठवाल एडवोकेट,  एवं वरिष्ठ नेता शमीम अयूब का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया! मीटिंग मैं जिला कार्यकारिणी को मनोनयन पत्र वितरण भी किया गया मीटिंग में वरिष्ठ नेता  शमीम अयूब के पार्टी की  नीतियों की विस्तृत जानकारी दी तथा कहा कि 2027 के चुनाव मैं जुट जाएँ सरकार कॉंग्रेस के नेतृत्व में बनेगी मुख्य अतिथि डॉ अमित कुमार उठवाल ने कहा कि भविष्य कॉंग्रेस का है  एकजुट होकर उत्तर प्रदेश से साम्प्रदायिक ताकतों  को उखाड़ना है और हिन्दू मुस्लिम एकता आपसी भाईचारे एवं विकास की सरकार बननी है पूरा देश महंगाई,  बेकारी,  बेरोजगारी. से जुझ रहा हैं और. काँग्रेस और राहुल गांधी की ओर देख रहा है उन्होंने आह्वान किया की  देश  एवं प्रदेश के विकास एवं गंगा जमुनी तहजीब को जिंदा रखने. एवं प्रदेश मैं आपसी प्रेम एवं  भाई चारा  कायम करने के लिये कॉंग्रेस को वोट दे  और वोट की  ताकत  से प्रदेश की साम्प्रदायिक ताक़तों की कमर. तोड़ने का  काम करें मीटिंग की  अध्यक्षता जिला चेयरमैन अनिल कुमार ने एवं संचालन मोह असलम के किया मीटिंग मैं मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अमित कुमार उठवाल, वरिष्ठ नेता शमीम अयूब, डॉ. समीर,  विकास पॉल, Gladwin डिसूज़ा, मुकुल कुमार,.अशोक कुमार,  रॉबिन सिंह,  जसवंत सिंह, अशरफ हुसैन, दिलशाद अली, रोशन सिंह,  जीवन सिंह, दिनेश कुमार,  सचिन शर्मा, आदि कार्यकर्ता शामिल हुए!

बाइट प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अमित कुमार उठवाल एडवोकेट सम्भल
सम्भल में पीड़िता बबली किन्नर द्वारा की गई डी०आई०जी० मुरादाबाद के यहां शिकायत कर कार्यवाही की मांग वीडियो को शेयर करते की अपील 

पीड़िता बबली किन्नर द्वारा आला अधिकारियों को कराया गया अवगत आरोपी दे रहे मुकदमा वापास नही लेने पर जान से मारने की धमकी लगाया आरोप 

यूपी के जनपद सम्भल में थाना मैनाठेर एवं थाना हज़रत नगर गड़ी से जुड़ा मामला सामने आया है पीडिता बबली किन्नर ने डी०आई०जी० के यहां शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की माग की है। पीड़िता बबली किन्नर का आरोप है कि काफी समय से आरोपी मुमताज किन्नर उर्फ युनुस ग्राम महमूदपुर माफी व उसके साथी गुफरान पुत्र हकीम मुरतजा नि० फतेहउल्ला सराय सम्भल, सलमा उर्फ नबाव ग्राम मऊ भूड़ थाना हयातनगर, मोहिनी किन्नर गुरू मुमताज किन्नर, सलीम पुत्र नामालुम, अफसर उर्फ शेरू पुत्र नामालुम नि०गण ग्राम महमूदपुर माफी थाना मैनाठेर। पीड़िता बबली किन्नर को आये दिन रास्तों पर घर के आस पास व न्यायालय आते जाते समय नाजायज अस्लों व धारदार हत्यार सहित रोक कर जान से मारने की धमकी देते है और कहते है कि तूने जो मुकदमें लिखवायें है वह वापस ले लें वरना किसी भी दिन चन्दौसी कोर्ट जाते समय या थाना मैनाठेर  क्षेत्र में या शादी विवाह के प्रोग्राम में जहां भी हमको मिलेगी तो गोलियों से छन्नी छन्नी कर व चाकू से गोद गोद कर जान से मार देगें। और लाश का पता भी नही चलने देगें हमने पहले भी कई मर्डर करके निपटा दिये है पुलिस या अदालत हमारा कुछ भी नही कर सकती है ।मेरे उपर पहले भी 302 का मुकदमा चल रहा है अगर एक और तुझको मारकर मुकदमा लग भी जाये तो मुझको कोई गम नही है। जिस की शिकायत पीड़िता बबली किन्नर द्वारा प्रधानमंत्री, व मुख्यमंत्री व अन्य उच्च अधिकारियों को रजिस्टर डाक व मौखिक रूप से उपस्थित भी हो चुकी है।

बाइट पीड़िता बबली किन्नर महमूदपुर माफ़ी थाना मैनाठेर निवासी जनपद मुरादाबाद
सम्भल में Live थाना चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र में गणेश चौथ मेला एवं शोभा यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी जनपद सम्भल वीडियो को शेयर
सम्भल में Live उमराह कराने के नाम पर हड़पे 6 लाख व 7 पासर्पोट SP से की गई शिकायत वीडियो को शेयर 

यूपी के जनपद सम्भल में थाना असमोली क्षेत्र के ग्राम मदाला फतेहपुर निवासी मोहम्मद फुरकान पुत्र अजगर हुसैन ने पुलिस अधिक्षक के नाम एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि वह अपने परिवार के साथ उमराह करने के लिए सउदी अरब जाना चाहता था जिस कारण उसने नगर के मोहल्ला कोट गर्वी निकट कदम रसूल जारत इमाम बाडे के पास के एजेन्ट मौ० कामरान पुत्र मुन्न की उसने अपने परिवार के 7 पासर्पोट व लगभग चार लाख रुपये कैश एवं 199500/- रूपए बैंक खाते से ट्रासंफर किये आरोप है कि आरोपी के पास लग्भग 6 लाख की रकम पहुँचने के बाद जब पीड़ित ने घर पर रहकर कॉल पर आरोपी से अपने औरिजनल पासर्पोट व वीजा और टिकिट की मांग की तो आरोपी कामरान ने जबाब दिया कि सारे डाक्योमंट उसको दिल्ली एयरर्पोट पर में खुद दूंगा जसके बाद पीड़ित अपने परिवार के साथ दिल्ली एयरर्पोट पहुँचा तो आरोपी कामरान वहा पर मौजूद नहीं था जिसके वाद पीड़ित  ने जब आरोपी को कॉल मिलाया तो कामरान ने कहा की अपके पासर्पोट गुम हो गए है जिस कारण पीड़ित बच्चोंके साथ निराश होकर अपने घर वापिस लौटना आया इस बड़े सदमे से पीडित की सास वेहोश हो गयी जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती करना पड़ा जिसके बाद पीड़ित जब सम्भल आकर कामरान से मिला तो उसने कहा की मै पासर्पोट खोज रहा हूँ जिसके बाद पीड़ित कामरान के औफिस पर गया आरोप है कि उसने गाली-गलौज की और 15-20 बदमाशे द्वारा उंसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी और बोला मै तुझे पासर्पोट और 1 रूपिया भी नहीं दूंगा और अगर तू पैसे मांगने आया तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मरवा दूंगा यूपी के जनपद सम्भल में सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट गर्वी निकट कदम रसूल जारत इमाम बाडे के पास का है पूरा मामला 

बाइट मोहम्मद फुरकान ग्राम मदाला फतेहपुर थाना असमोली निवासी
सम्भल में यातायात प्रभारी एवं टीएसआई  अशोक कुमार द्वारा 21 वाहनों को सीज किया गया वीडियो को शेयर करने की अपील 

इसके अतिरिक्त मुख्य आरक्षी  सचिन कुमार द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर लगे 03 बुलेट मोटरसाइकिलों के विरुद्ध भी नियमानुसार प्रवर्तन कार्यवाही की गई

यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात अजीत सिंह के निर्देशन में यातायात प्रभारी जगरोशन सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा चन्दौसी चौराहा, सम्भल पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान टेंपो एवं ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने तथा बिना फिटनेस वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की गई। यातायात प्रभारी एवं टीएसआई  अशोक कुमार द्वारा 21 वाहनों को सीज किया गया।इसके अतिरिक्त मुख्य आरक्षी  सचिन कुमार द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर लगे 03 बुलेट मोटरसाइकिलों के विरुद्ध भी नियमानुसार प्रवर्तन कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस द्वारा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी आवश्यक कार्यवाही की गई।
यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना पुलिस की प्राथमिकता है। यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार ज
सम्भल में बिना हेलमेट के काटा यातायात पुलिस कर्मी सतीश कुमार ने कार का चालान वीडियो को शेयर करने की अपील 

यातायात पुलिस कर्मी सतीश कुमार पर लापरवाही का लगाया आरोप खमयजा भरना पड़ रहा कार स्वामी को

यूपी के जनपद सम्भल में अमरोहा निवासी मुकेश कुमार कार स्वामी ने सम्भल अपर पुलिस अधीक्षक के नाम  शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है उसकी घर पर खड़ी कार यूपी 23 ए सी 8196  यातायात पुलिस कर्मी सतीश कुमार की लापरवाही के कारण चालान काट दिया गया है जबकि चालान पर बाईक की फ़ोटो है। लेकिन नम्बर गलत हो जाने के कारण उसकी कार पर बिना हेलमेट ड्राइव के 1000 का चालान काट दिया गया है जिसके कारण उसे दूसरे जनपद अमरोहा से जनपद सम्भल आना पड़ा है। देखने वाली बात यह है कि जिस समय चालान भरा जा रहा था उस समय गाड़ी की ऑनलाईन डिटेल शो रही थी तब चालान करने वाले यातायात पुलिस कर्मी सतीश कुमार ने इस बात पर गौर क्यों नही किया कि बाइक की जगह डिटेल कार की आ रही है।

बाइट मुकेश कुमार कार स्वामी अमरोहा निवासी
सम्भल में Live फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर हड़पी 9 लाख की रक़म का आरोप SP से की शिकायत वीडियो को शेयर 

यूपी के जनपद सम्भल में थाना हजरतनगर गढ़ी के ग्राम फुलसिहा निवासी मुशर्रफ पुत्र हुसैन बख्श ने पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ छलकपट व बेईमानीपूर्वक फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर रकम हड़पन ली गई। पीड़ित ने शिकायत पत्र में लिखा है कि उसके  पास थाना नखासा क्षेत्र के ग्राम रूकनुद्दीन सराय निवासी उसमान पुत्र यूसुफ आया और बोला कि हमारा बयाना जमीन वालों पर पहुंच चुका है, जिसका हम लोगों ने एग्रीमेन्ट कराकर समय निश्चित किया है यदि हम लोगों ने समय से बैनामा नहीं कराया तो हमारी मोटी रकम फंस जायेगी या मारी जायेगी। यदि आप मेरी कृषि भूमि को खरीदना चाहते हो तो आप हमें 9 लाख रूपये की रकम दे दी, जिस पर पीड़ित ने लालच में आकर अकरम पुत्र अशरफ, जावेद पुत्र असतुल्ला, अताउल पुत्र अशरफ के सामने अपनी जमीन व सोने के आभूषण को गिरवी रखकर 9 लाख रूपये उसमान को बीते छ वर्ष पूर्व  31.07. 2020 को एक एग्रीमेन्ट कराकर रकम दे दी। कुछ समय बाद पीड़ित को अन्य लोगों से जानकारी हुई कि इन लीगो का एक बहुत बड़ा गिरोह है जिनका काम फर्जी एग्रीमेन्ट बनाकर देना व मोटी रकम ऐंठना है। जिस पर पीड़ित ने ज्यादा दबाव बनाया तो उसमान व उसमान के साथियों ने एक और स्टाम्प पर फैसलानामा लिखवा कर 2.40.000/- रूपये उसमान के पार्टनर ने पीड़ित को दे दिये। आरोप है कि अब पीड़ित की बाकी रकम 6,60,000/- रूपये को देने से सभी लोग आना कानी व टालमटोल कर रहे हैं। पीड़ित को जानकारी हुई है कि उसकी बाकी रकम 6,60,000/- रूपये छलपूर्वक  गिरोह द्वारा हडप कर लिया गया है। जिसकी पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत  कर न्याय की गुहार लगाते हुए कानूनी कार्यवाही की माग की है

बाइट मुशर्रफ़ फूलसिंह निवासी
सम्भल में Live प्राचीन चन्द्र तीर्थ के सौन्दर्यीकरण कार्य का DM ने किया भूमि पूजन वीडियो को शेयर 

धर्मार्थ विभाग के अंतर्गत 1.20 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य, शासन से प्रथम चरण में 20 लाख रुपये अवमुक्त

यूपी के जनपद सम्भल में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने आज सम्भल नगर के आलम सराय स्थित प्राचीन चन्द्र तीर्थ के सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्यों का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया। चन्द्र तीर्थ सम्भल के प्राचीन 68 तीर्थों एवं 19 महाकूपों में से एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है।
चन्द्र तीर्थ के समग्र सौन्दर्यीकरण एवं विकास के लिए धर्मार्थ विभाग के अंतर्गत लगभग 1.20 करोड़ रुपये की धनराशि से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। शासन द्वारा प्रथम चरण में 20 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।
प्रस्तावित कार्यों के अंतर्गत चन्द्र तीर्थ परिसर में मल्टीपर्पस हॉल, दो प्रवेश द्वार, शौचालय एवं शेड का निर्माण कराया जाना है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत तीर्थ परिसर में श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी तथा इसके धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप परिसर का सौन्दर्यीकरण भी सुनिश्चित होगा।
इस अवसर पर  उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बाइट जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल सम्भल
सम्भल में फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर हड़पी 9 लाख की रक़म का आरोप पुलिस अधीक्षक से की शिकायत वीडियो को शेयर करने की अपील 

यूपी के जनपद सम्भल में थाना हजरतनगर गढ़ी के ग्राम फुलसिहा निवासी मुशर्रफ पुत्र हुसैन बख्श ने पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ छलकपट व बेईमानीपूर्वक फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर रकम हड़पन ली गई। पीड़ित ने शिकायत पत्र में लिखा है कि उसके  पास थाना नखासा क्षेत्र के ग्राम रूकनुद्दीन सराय निवासी उसमान पुत्र यूसुफ आया और बोला कि हमारा बयाना जमीन वालों पर पहुंच चुका है, जिसका हम लोगों ने एग्रीमेन्ट कराकर समय निश्चित किया है यदि हम लोगों ने समय से बैनामा नहीं कराया तो हमारी मोटी रकम फंस जायेगी या मारी जायेगी। यदि आप मेरी कृषि भूमि को खरीदना चाहते हो तो आप हमें 9 लाख रूपये की रकम दे दी, जिस पर पीड़ित ने लालच में आकर अकरम पुत्र अशरफ, जावेद पुत्र असतुल्ला, अताउल पुत्र अशरफ के सामने अपनी जमीन व सोने के आभूषण को गिरवी रखकर 9 लाख रूपये उसमान को बीते छ वर्ष पूर्व  31.07. 2020 को एक एग्रीमेन्ट कराकर रकम दे दी। कुछ समय बाद पीड़ित को अन्य लोगों से जानकारी हुई कि इन लीगो का एक बहुत बड़ा गिरोह है जिनका काम फर्जी एग्रीमेन्ट बनाकर देना व मोटी रकम ऐंठना है। जिस पर पीड़ित ने ज्यादा दबाव बनाया तो उसमान व उसमान के साथियों ने एक और स्टाम्प पर फैसलानामा लिखवा कर 2.40.000/- रूपये उसमान के पार्टनर ने पीड़ित को दे दिये। आरोप है कि अब पीड़ित की बाकी रकम 6,60,000/- रूपये को देने से सभी लोग आना कानी व टालमटोल कर रहे हैं। पीड़ित को जानकारी हुई है कि उसकी बाकी रकम 6,60,000/- रूपये छलपूर्वक  गिरोह द्वारा हडप कर लिया गया है। जिसकी पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत  कर न्याय की गुहार लगाते हुए कानूनी कार्यवाही की माग की है

बाइट मुशर्रफ़ फूलसिंह निवासी
सम्भल में Live बाढ़ प्रभावित बझांगी एवं मजरों का DM ने किया स्थलीय निरीक्षण वीडियो को शेयर 

स्वास्थ्य, पेयजल, पशु चारा, फसल क्षति, विद्युत एवं सड़क व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यूपी जनपद सम्भल में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने आज तहसील गुन्नौर के अंतर्गत  विकासखंड जुनावई के बाढ़ प्रभावित ग्राम बझांगी तथा उसके मजरा उदिया नगला एवं तोतापुर का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों एवं संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार से जलस्तर एवं पानी की स्थिति की जानकारी ली तथा रिंग बांध को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित बझांगी एवं उसके मजरों में स्वास्थ्य शिविर लगाना सुनिश्चित किया जाए। संबंधित एमओआईसी को स्वास्थ्य शिविरों में आवश्यक चिकित्सकीय एवं दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बाढ़ के कारण फसलों को हुए नुकसान के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बझांगी एवं उसके मजरों में आगामी दिवस से बीमा शिविर लगाकर किसानों को आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने ग्राम सचिव एवं पंचायत सहायक को बीमा शिविरों में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी गुन्नौर को प्रभावित ग्रामों में नियमित फॉगिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पानी के टैंकर, पानी की टंकियों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।  हैंडपंपों के रिबोर की कार्रवाई को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि लेखपाल क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं एवं स्थिति की जानकारी लेते रहें।
जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पशुओं के आवश्यक टीकाकरण के निर्देश दिए। प्रभावित क्षेत्रों में नाव की उपलब्धता एवं आवश्यकतानुसार संचालन की व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए।विद्युत व्यवस्था की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा सौर ऊर्जा से संबंधित व्यवस्थाओं एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था की भी जानकारी ली तथा अंत्योदय राशन कार्ड सहित पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बझांगी मार्ग की स्थिति का भी जायजा लिया। सड़क पर बने गड्ढों एवं सड़क निर्माण से संबंधित कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क पर मौजूद गड्ढों के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए तत्काल बैरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सतत रूप से सुनिश्चित की जाएं तथा किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

बाइट जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल सम्भल
सम्भल में यातायात पुलिस की अविश्वसनीय महत्वपूर्ण और सक्षम कावड़ यात्रा डायवर्सन की महत्वपूर्ण उपलब्धि और उसका  बेमिसाल उदाहरण एक सच्चाई की अपनी कलम से बेबाक बेधड़क संवाददाता खलील मलिक वीडियो को शेयर करने की अपील 

यूपी के जनपद सम्भल में कावड़ यात्रा डायवर्सन वर्ष 2026/यातायात व्यवस्था तत्कालीन पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई/ वर्तमान पुलिस अधीक्षक  विकास चंद्र त्रिपाठी/तत्कालीन यातायात क्षेत्रअधिकारी स्तुति /वर्तमान क्षेत्र अधिकारी यातायात अजीत सिंह /यातायात प्रभारी  जगरोशन जनपद सम्भल के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हेड कांस्टेबल त्रिवेंद्र कुमार का महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी अविश्वसनीय और साहसपूर्ण व्यक्तित्व का श्रावण मास कावड़ डायवर्सन में उनका महत्वपूर्ण योगदान एक सच्चाई की कलम से हेड कांस्टेबल त्रिवेंद्र कुमार वर्तमान में यातायात पुलिस जनपद सम्भल मैं नियुक्त है इन्होंने 10 जनवरी वर्ष 2011 को आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर जनपद हरदोई में चयन प्राप्त किया उसके बाद इन्होंने अपना प्रशिक्षण 27 पीएसी सीतापुर में से कुशल प्रशिक्षण,प्राप्त किया वापस जनपद हरदोई के थाना टरियावा में तीन माह का अंडर ट्रेनिंग और थाना शाहाबाद जनपद हरदोई में भी तीन माह का अंडर ट्रेनिंग कुशल सक्षम प्रशिक्षण प्राप्त किया उसके बाद इनका स्थानांतरण जनपद मुरादाबाद में हुआ यह थाना कटघर में रहे वहां पर इन्होंने विशेष सराहनीय कार्य किया जिसका इनको प्रशस्ति पत्र भी प्रमाण के रूप में मिला और इसके बाद जनपद रामपुर में स्थानांतरित हुए वहां पर इन्होंने बड़ी लगन और मेहनत के साथ अपना कर्तव्य करते हुए ड्यूटी को अंजाम दिया और इस दौरान कोरोना काल के समय आया उसमें भी यह अत्यधिक और निष्पक्ष रूप से अपनी ड्यूटी को निभाते रहे कोरोना काल के टाइम में  जिलाअधिकारी आनजने कुमार  मोटरसाइकिल पर शहर क्षेत्र में निकले एलआईसी चौराहा रामपुर में इन्होंने जिलाअधिकारी को रोकटोका तो जिलाअधिकारी  द्वारा उनके कर्तव्य के प्रति सराहना की गई और इनको पुष्कृत किया गया इसके बाद यह ट्रैफिक पुलिस रामपुर जनपद नियुक्त में नियुक्त हुए वहां पर भी इन्होंने अपनी कर्तव्य को लोगों के प्रति समर्पण किया उनके प्रति उचित व्यवहार सम्मान रखा उसके बाद समय अवधि पूर्ण होने पर इनका स्थानांतरण जनपद सम्भल में हुआ जनपद सम्भल में नवंबर 2025 में आए यातायात पुलिस में नियुक्त हुए जब से यह जनपद सम्भल में नियुक्त हुए हैं इन्होंने अपनी यातायात पुलिस की छवि को बरकरार रखते हुए अपने व्यक्तित्व और कर्तव्यों का निर्वहन किया और कार्य क्या यह जनपद में आने के बाद जनवरी 2026 की परेड में शामिल हुए उसके बाद डीआईजी की निरीक्षण परेड में भी शामिल रहे समय-समय पर यातायात व्यवस्था से संबंधित लोगों को जागरूक किया और वीआईपी ड्यूटी आदि में भी शामिल रहे तथा बरसात और अन्य सभी मौसम अनुसार इन्होंने आम जनता और लोगों को उनके प्रति सजकता प्रकट करते हुए उनको समझाया और उनका फोटो वीडियो भी प्रदर्शित किया तथा उनको बड़ी विनम्रता पूर्वक समझाया और अनेक सराहनीय कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया/अब श्रावण मास 2026 डायवर्सन व्यवस्था में भी इन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और डायवर्सन के अंतर्गत 15 अगस्त 2026 को उस समय जब हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं और अपने वीर शहीदों की आन बान और शान में तिरंगा झंडा फहरा रहे हैं एक व्यक्ति जिसका कीमती सामान और कागजात से भरा बैग ई रिक्शा में छूट गया था उसको भी इन्होंने बड़ी सजकता और तत्परता के साथ ढूंढ कर वापस दिलाया जिसकी उसे व्यक्ति इसने सराहना की और पब्लिक ने उनके प्रति इस कार्य की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं इनको प्राप्त की इन्होंने डायवर्सन के दौरान जो अभिज्ञ और अंजन ड्राइवर और कंडक्टर होते हैं वह वाहनों को लाकर चौराहा पर खड़ा हो जाते हैं और व्यवस्था को खराब कर देते हैं और अपने मन से गंतव्य स्थान पर जाना चाहते हैं कॉल इन्होंने बड़ी सूझबूझ और साक्षमता कर्तव्य दिखाते हुए उनका मार्गदर्शन किया जो की प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रूट तय किया गया है उस पर इनको भेजा गया और कुशल डायवर्सन में इन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया उनके कर्तव्य से यातायात पुलिस जनपद सम्भल में खुशी की लहर का माहौल है और हर किसी को ऐसे कर्तव्य परायण निडर निर्भीक ईमानदार स्वच्छ छवि वाले हेड कांस्टेबल त्रिवेंद्र कुमार की सराहना करते हुए नहीं थकते हैं और उनके समस्त साथी कर्मचारी गण और उनके यातायात प्रभारी जगरोशन सिंह उनका मार्गदर्शन करते हैं और उनसे प्रेरणा लेते हुए उनका सहयोग और साहस उत्सवर्धन करते हैं ,हमें एक ऐसे ही निर्भीक निडर और साहसी और बुद्धिमान ईमानदार पुलिसकर्मी के साहस को बढ़ाने के लिए हमेशा उसके साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े रहने की आवश्यकता है और इस बात की सीख लेने की आवश्यकता है कि ऐसे कर्तव्य नियत कर्तव्य परायण ईमानदार साहसी पुलिस कर्मी को सहयोग प्रदान करते रहें. 
यातायात पुलिस जनपद सम्भल सदैव आपकी सेवा में तत्पर है
सम्भल में 350 वर्षों पुरानी मस्जिद बाबा बहाउद्दीन शाह का शाही जामा मस्जिद से कोई संबंध नहीं मौलाना फैजान अशरफ हामिदी वीडियो को शेयर करने की अपील 

यूपी के जनपद सम्भल में मस्जिद बाबा बहाउद्दीन शाह लगभग 350 वर्षों से अधिक पुरानी ऐतिहासिक मस्जिद है। इसका अपना स्वतंत्र धार्मिक एवं ऐतिहासिक अस्तित्व है। मस्जिद बाबा बहाउद्दीन शाह का शाही जामा मस्जिद से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा दोनों स्थलों को आपस में जोड़कर जिस प्रकार के दावे एवं प्रचार किए जा रहे हैं, वे अत्यंत गंभीर और चिंताजनक हैं।
तंज़ीम उलमाए अहले सुन्नत, सम्भल के जनरल सेक्रेटरी मौलाना फैजान अशरफ हामिदी ने कहा कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार का दावा केवल प्रमाणित दस्तावेजों और ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर ही किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर, बयान देकर अथवा व्यक्तिगत लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से किसी ऐतिहासिक स्थल के संबंध में भ्रामक जानकारी फैलाना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि सम्भल की ऐतिहासिक विरासत अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके संबंध में किसी भी प्रकार की गलत जानकारी न केवल आम जनता को भ्रमित करती है, बल्कि इससे सामाजिक वातावरण भी प्रभावित हो सकता है। इसलिए ऐसे संवेदनशील विषयों पर सभी लोगों को जिम्मेदारी और संयम का परिचय देना चाहिए।
मौलाना फैजान अशरफ हामिदी ने प्रशासन से मांग की कि मस्जिद बाबा बहाउद्दीन शाह और शाही जामा मस्जिद के संबंध में उपलब्ध ऐतिहासिक, राजस्व एवं अन्य सरकारी अभिलेखों के आधार पर स्थिति को स्पष्ट किया जाए, ताकि किसी प्रकार का भ्रम बाकी न रहे।उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच में कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत तथ्यों, भ्रामक दावों या अफवाहों के माध्यम से जनता को गुमराह करता पाया जाता है, तो प्रशासन को कानून के दायरे में उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। किसी को भी झूठी लोकप्रियता या व्यक्तिगत लाभ के लिए सम्भल की ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।उन्होंने सम्भल के नागरिकों से अपील की कि वे अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही उन्हें सोशल मीडिया पर आगे प्रसारित करें। ऐतिहासिक तथ्यों को प्रमाणों के साथ सामने लाना और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सम्भल की ऐतिहासिक विरासत किसी व्यक्ति की निजी लोकप्रियता का साधन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमानत है। इतिहास को प्रचार नहीं, प्रमाण और सत्य के आधार पर प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
सम्भल में उमराह कराने के नाम पर हड़पे 6 लाख व 7 पासर्पोट पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत वीडियो को शेयर 

यूपी के जनपद सम्भल में थाना असमोली क्षेत्र के ग्राम मदाला फतेहपुर निवासी मोहम्मद फुरकान पुत्र अजगर हुसैन ने पुलिस अधिक्षक के नाम एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि वह अपने परिवार के साथ उमराह करने के लिए सउदी अरब जाना चाहता था जिस कारण उसने नगर के मोहल्ला कोट गर्वी निकट कदम रसूल जारत इमाम बाडे के पास के एजेन्ट मौ० कामरान पुत्र मुन्न की उसने अपने परिवार के 7 पासर्पोट व लगभग चार लाख रुपये कैश एवं 199500/- रूपए बैंक खाते से ट्रासंफर किये आरोप है कि आरोपी के पास लग्भग 6 लाख की रकम पहुँचने के बाद जब पीड़ित ने घर पर रहकर कॉल पर आरोपी से अपने औरिजनल पासर्पोट व वीजा और टिकिट की मांग की तो आरोपी कामरान ने जबाब दिया कि सारे डाक्योमंट उसको दिल्ली एयरर्पोट पर में खुद दूंगा जसके बाद पीड़ित अपने परिवार के साथ दिल्ली एयरर्पोट पहुँचा तो आरोपी कामरान वहा पर मौजूद नहीं था जिसके वाद पीड़ित  ने जब आरोपी को कॉल मिलाया तो कामरान ने कहा की अपके पासर्पोट गुम हो गए है जिस कारण पीड़ित बच्चोंके साथ निराश होकर अपने घर वापिस लौटना आया इस बड़े सदमे से पीडित की सास वेहोश हो गयी जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती करना पड़ा जिसके बाद पीड़ित जब सम्भल आकर कामरान से मिला तो उसने कहा की मै पासर्पोट खोज रहा हूँ जिसके बाद पीड़ित कामरान के औफिस पर गया आरोप है कि उसने गाली-गलौज की और 15-20 बदमाशे द्वारा उंसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी और बोला मै तुझे पासर्पोट और 1 रूपिया भी नहीं दूंगा और अगर तू पैसे मांगने आया तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मरवा दूंगा यूपी के जनपद सम्भल में सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट गर्वी निकट कदम रसूल जारत इमाम बाडे के पास का है पूरा मामला 

बाइट मोहम्मद फुरकान ग्राम मदाला फतेहपुर थाना असमोली निवासी