हिम ऊर्जा पावर प्रोजेक्ट में ओवरफ्लो से हड़कंप, काण्डई पुल के पास बनाला क्षेत्र में अलर्ट
उत्तराखंड चमोली जिले के बनाला क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ काण्डई पुल के समीप स्थित 'हिम ऊर्जा पावर प्रोजेक्ट' में अचानक पानी ओवरफ्लो होने के कारण आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई है। पावर प्रोजेक्ट में जलस्तर बढ़ने और ओवरफ्लो होने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा टीमें सतर्क हो गई हैं। नदी तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। स्थिति पर लगातार नजर बनाई जा रही है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Chamoli #viralvideo #Rudrapryag