INDIA गठबंधन की बैठक के बाद राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
INDIA गठबंधन की बैठक के बाद राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
नई दिल्ली के संविधान क्लब में INDIA गठबंधन की बैठक के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), चुनावी प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुद्दों पर विपक्षी दलों की आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।
रिपोर्टों के मुताबिक, बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्तावित हटाने की प्रक्रिया, संसद में विपक्षी सांसदों से समर्थन जुटाने और SIR के मुद्दे पर संयुक्त आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
राहुल गांधी और कांग्रेस की ओर से चुनावी प्रक्रिया को लेकर लगाए गए आरोपों को चुनाव आयोग ने खारिज करते हुए कहा है कि उसके निर्णय वैधानिक प्रक्रिया के तहत लिए गए हैं।
#RahulGandhi #INDIAAlliance #ConstitutionClub #NewDelhi #SIR #ElectionCommission #GyaneshKumar #IndianPolitics #Congress #PoliticalNews #pahadsamachar