उत्तरकाशी भागीरथी नदी के तेज बहाव के बीच फंसे दो घोड़ों को फायर सर्विस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बचा लिया है। यह घटना बीते 29 सितंबर 2026 को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड के समीप घटित हुई, जहां अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण दोनों बेजुबान जानवर दूसरे किनारे पर फंस गए थे।
सूचना मिलते ही फायर सर्विस उत्तरकाशी की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और नदी की तेज धाराओं के बावजूद, अग्निशमन कर्मियों ने रस्सियों के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घोड़ों को सकुशल बाहर निकाल लिया। समय रहते की गई इस मुस्तैद कार्रवाई की वजह से दोनों बेजुबानों की जान बचाई जा सकी।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Uttarkashi #viralvideo #Resque