#स्कॉर्पियो में मिली युवक की ला-श, शरीर पर मिले मार-पीट के निशान, बांसी नहर की पुलिया पर लावारिस हालत में खड़ी थी स्कॉर्पियो, परिजनों ने जताई ह-त्या की आशंका।
मुरैना। #बागचीनी थाना क्षेत्र के #बांसी नहर की पुलिया पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक स्कॉर्पियो वाहन में युवक को मृ-त अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृ-त-क युवक की पहचान धारा पचौरी (40 वर्ष) निवासी सांटा गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर युवक का शव स्कॉर्पियो में मिला, वह उसके गांव से महज करीब दो किलोमीटर की दूरी पर है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक के शरीर पर मारपीट के निशान दिखाई दिए हैं। इसी आधार पर मृ-त-क के परिजनों ने युवक की ह-त्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि युवक की मौ-त किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
स्कॉर्पियो में युवक
Morena, Morena | Oct 7, 2026