सुमावली में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 140 पर जमीन पर मिला तिरंगा,ग्रामीणों ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सुमावली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और गरिमा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं सुमावली स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 140 पर शनिवार को लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां सुबह झंडा फहराए जाने के कुछ घंटे बाद राष्ट्रीय ध्वज जमीन पर गिरा हुआ दिखाई दिया। जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। निर्धारित नियमों के अनुसार ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराने के साथ-साथ उसे सुरक्षित रखना और निर्धारित समय पर गरिमापूर्ण तरीके से उतारना संबंधित संस्था एवं जिम्मेदार कर्मचारियों की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में तिरंगे का जमीन पर पड़ा मिलना जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। रामचित्र सिंह गुर्जर महाना Morena Breaking Collector Office Morena Bol Morena Pavan Singh Bhadoriya Arun Singh Jansampark Morena युवा कांग्रेस मुरैना Sonu Agrawal हरिओम गौड़ मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश Aidal Singh Kansana Hello morena @highlight
Morena, Morena | Aug 16, 2026