मुरैना में 8 अक्टूबर को गुर्जर समाज की महापंचायत; गांव-गांव जनसंपर्क तेज, प्रमुख मांगों पर बनेगी रणनीति
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आगामी 8 अक्टूबर (गुरुवार) को समस्त गुर्जर क्षत्रिय समाज द्वारा एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वनखंडी रोड स्थित गोवर्धन गार्डन में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर समाज के जनप्रतिनिधियों और नेताओं द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों—जैसे नूराबाद, टेकरी, दोरावली, बामोर और मुरैना गांव—में रात-दिन बैठकें कर समाजबंधुओं को अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव जसवीर गुर्जर सहित समाज के वरिष्ठ नेताओं ने महापंचायत के उद्देश्यों और मांगों को लेकर विस्तृत रूपरेखा साझा की है।Morena
Morena, Morena | Oct 7, 2026