गोलियों की तरर्ताराहट दहला राजोपुर पंचायत
बेगूसराय जिला में लोजपा (रामविलास) के एक मंत्री और बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रहते हुए भी लोजपा के नेता और कार्यकर्ता जान-माल के खतरे में हैं और पुलिस वालों द्वारा अपमानित किए जा रहे हैं।
लोजपा (रामविलास) पार्टी के बखरी प्रखंड अध्यक्ष को पुलिस प्र/ताड़ना का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि युवा जिला अध्यक्ष अजय कुमार टाइगर के ऊपर अपराधियों ने जानलेवा ह/मला कर दिया।
बेगूसराय के डंडारी थाना अंतर्गत राजोपुर पंचायत में शराब मा/फियाओं का आ/तंक बताया जा रहा है। शराब बेचने का विरोध करने पर आरोप है कि अजय कुमार टाइगर, युवा जिला अध्यक्ष, लोजपा रामविलास, बेगूसराय के घर पर चढ़कर शराब मा/फियाओं ने करीब 10 राउंड गो/ली फा/यरिंग की।
उनका आरोप है कि डंडारी थाना प्रभारी के संरक्षण में शराब कारोबारी फल-फूल रहे हैं और पुलिस तथा शराब मा/फियाओं की मिलीभगत के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
बिहार में अगर सत्ताधारी पार्टी के नेता भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा?
#viralreelschallenge #bihar #वायरल
Dandari, Begusarai | Oct 6, 2026