*क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में जमालपुर कॉलेज की गर्ल्स टीम बनी रनर-अप*
एच.एस. कॉलेज, हवेली खड़गपुर में आज आयोजित क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में जमालपुर कॉलेज, जमालपुर की गर्ल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर-अप विजेता का खिताब हासिल किया।
प्रतियोगिता में जमालपुर कॉलेज की टीम ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। टीम के साथ टीम मैनेजर के रूप में श्री आशीष कुमार सिंह तथा कोच के रूप में श्री धीरज कुमार उपस्थित रहे।
इस शानदार उपलब्धि पर जमालपुर कॉलेज, जमालपुर के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. विजेंद्र कुमार एवं कॉलेज क्रीड़ा सचिव डॉ. जितेंद्र कुमार ने सभी प्रतिभागी छात्राओं, टीम मैनेजर एवं कोच को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
महाविद्यालय परिवार ने गर्ल्स टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#MungerDistrict #SportsNews #BreakingNews #HindiNews #hindinewsindia #hindinewschannel #hindinewsupdate