समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1586,
दिनांक 05/10/2026,
==================
पूर्णिया मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से कुल- 27.600 लीटर कोडिनयुक्त कफसिरप एवं नशीली दवाईयों की कुल 7170 टैबलेट्स, 05.000 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब तथा 0.375 लीटर अवैध विदेशी शराब की बरामदगी,05 अभियुक्त गिरफ्तार,01 मोबाईल जप्त :-
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार पूर्णिया जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग ने रविवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर सफलता हासिल की है।
कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:-
01. जलालगढ़ (कुम्हरवा वार्ड नं०-05):- निरीक्षक मद्यनिषेध सोनु कुमार को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक मद्यनिषेध सोनु कुमार, औषधि निरीक्षक सिंह नादकर नारायण सिंह , पुलिस अवर निरीक्षक राजेश्वर राम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जलालगढ़ थाना क्षेत्र के कुंहरवा वार्ड नं०-05 में एक संदिग्ध परिसर में छापामारी की गई।
छापामारी के दौरान नशीली दवाइयों की कुल 7170 टैबलेट एवं कोडिनयुक्त कफ सिरप कुल 29.600 लीटर बरामद की गईं।
बरामद दवाइयों के संबंध में उपस्थित व्यक्तियों से वैध कागजात की मांग की गई, परंतु उनके द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।
बरामद दवाइयों को नियमानुसार NDPS Act, 1985 के तहत् जब्त करते हुए मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों (बाप एवं बेटा) को गिरफ्तार कर जलालगढ थाना को सुपुर्द किया गया।
01. अमौर (विष्णुपुर हाट):- छापेमारी में 0.700 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद की हुआ इस मामले में एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
02. बड्हरा कोठी (जयनगर साह टोला):- छापेमारी में 05.000 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद की हुआ इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
03. डालकोला चेकपोस्ट:- जॉच के दौरान 0.375 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है
मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रह
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 6, 2026