समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1589,
दिनांक 05/10/2026,
==================
सेवा संकल्प अभियान के तहत 6 से 8 अक्टूबर तक पूर्णिया के सभी प्रखंडों में आयोजित होगा "सेवा सेतु शिविर- सरकार आपके द्वार"
शिविर में केंद्र सरकार की 26 एवं राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी।
सभी आवेदनों और शिकायतों का 26 अक्टूबर 2026 तक गुणवत्तापूर्ण निष्पादन अनिवार्य।
प्रत्येक आवेदक को अनिवार्य रूप से दी जाएगी पंजीकरण पावती (रसीद)।
जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में सोमवार को महानन्दा सभागार पूर्णिया में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि
सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्णिया जिले के सभी प्रखंडों में आगामी 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक "सेवा सेतु शिविर - सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित है।
शिविर के सफल आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया।
इस महाअभियान के सफल क्रियान्वयन एवं सुचारू संचालन के लिए उप विकास आयुक्त, पूर्णिया को जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में प्राधिकृत किया गया है। प्रखंडवार व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए वरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रखंड नोडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने
-अपने क्षेत्रों में शिविर स्थल के चयन के साथ-साथ मानव संसाधन, पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, निर्बाध बिजली, साफ-सफाई एवं नागरिकों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है।
26 केंद्रीय एवं राज्य की योजनाओं की मिलेगी जानकारी:-----
आयोजित शिविरों में केंद्र सरकार की 26 प्रमुख योजनाओं तथा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आम नागरिकों को दी जाएगी।
इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को शिविर में अपने-अपने विभागों के स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोग एक ही छत के नीचे योजनाओं का लाभ और जानकारी प्राप्त कर सकें।
आवेदनों की रसीद और समयबद्ध निष्पादन:-
शिविर में पात्र नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि:
शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों एवं शिकायतों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण किया जाए। प्रत्येक आवेदक को तुरंत प्राप्ति-पावती (रसीद) उपलब्ध कर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#cmsarat
Purnia, Bihar | Oct 6, 2026