समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1591,
दिनांक 05/10/2026,
==================
प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद:-
वरीय उपसमाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक; दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश:-
आगामी प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को खेल भवन-सह-व्यायामशाला, पूर्णिया में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक की अध्यक्षता वरीय उपसमाहर्ता-सह-जिला खेल पदाधिकारी, श्री रवि शंकर झा ने की। बैठक में प्रतियोगिता से जुड़े संबंधित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रमंडल के चारों जिलों—पूर्णिया, अररिया, किशनगंज एवं कटिहार—से चयनित खिलाड़ियों के पंजीयन, आवश्यक अभिलेखों के सत्यापन तथा प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में दिए गए प्रमुख प्रशासनिक दिशा-निर्देश:---
दस्तावेजों का समयबद्ध सत्यापन:- अन्य जिलों से आने वाले प्रतिभागियों के पंजीयन, पहचान-पत्र एवं अन्य आवश्यक कागजातों की निष्पक्ष जांच एऊ संधारण समय सीमा के भीतर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया।
उत्तरदायित्व एवं दायित्व निर्धारण:- आयोजन को सुचारू बनाने हेतु प्रतिनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करने का निर्देश दिया गया।
खिलाड़ियों को सुविधाएं एवं समन्वय:- बाहरी जिलों से आने वाले खिलाड़ियों के आवासन, पंजीयन प्रक्रिया तथा खेल स्थल की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभिन्न समितियों के बीच बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।
जिला प्रशासन प्रमंडल स्तरीय इस खेल महाकुंभ को सुरक्षित, अनुशासित और उत्कृष्ट माहौल में आयोजित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 6, 2026