#Balrampur ! बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए बलरामपुर पुलिस तत्पर, भगवती इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया जागरूक...
#बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को बलरामपुर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में ए.एच.टी. (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम राव की देखरेख में भगवती आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं को पॉक्सो (POCSO) एक्ट और ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत उनके अधिकारों तथा सुरक्षा उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव ने छात्राओं को बालिकाओं के प्रति होने वाले लैंगिक अपराधों, उनसे बचाव और कानून में उपलब्ध कड़े प्रावधानों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़छाड़ या संदिग्ध परिस्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि निडर होकर तत्काल पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करना चाहिए।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को महिला व बालिका सुरक्षा से जुड़े विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों और सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। बलरामपुर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जिले में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, मुख्य आरक्षी संजीत तिवारी, आरक्षी श्याम शर्मा, महिला आरक्षी साक्षी राज तथा महिला आरक्षी ज्योति गुप्ता सहित कॉलेज की छात्राएं व शिक्षक उपस्थित रहे।
#balrampurpolice #balrampur
Balrampur, Balrampur | Oct 2, 2026