किशनगंज,हर घर तिरंगा यात्रा,श्रमदान एवं “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन
किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 14.08.2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रखंड किशनगंज अंतर्गत UHS महीन गाँव में हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से उपस्थित लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा के पश्चात परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे (जिला गंगा समिति), किशनगंज उपस्थित रहे। साथ ही पंचायती राज के मुखिया श्री अशोक पासवान, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं पौधारोपण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी लोगों द्वारा स्वच्छ, हरित एवं सुंदर समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेकर किया गया। #viralpost #viralreelschallenge #viralreels #viralchallenge #videogames #venezuela #vacaciones #newyork #2026Goals