डूंगरपुर: *निंबाहेड़ा-उदयपुर हाइवे: बाइक बचाने के चक्कर में बस यात्री प्रतीक्षालय से टकराई, ड्राइवर सहित कई घायल*
निंबाहेड़ा। उदयपुर स्टेट हाइवे पर आज सुबह साढ़े 9 बजे आकोला गढ़ बस स्टैंड के पास छोटी सादड़ी से उदयपुर जा रही निजी बस हादसे का शिकार हो गई। सामने से गलत दिशा में आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय से टकरा गई।
टक्कर से बस में चीख-पुकार मच गई। चालक स्टीयरिंग और सीट के बीच फंस गया। उसके दोनों पैर फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोट आई। आगे बैठे कई यात्रियों को भी चोटें आईं।
ग्रामीणों की मदद से सभी को निकुंभ और चिकारड़ा सीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर घायल ड्राइवर और 2-3 यात्रियों को चित्तौड़ और उदयपुर रेफर किया गया। सूचना पर ASI आशाराम जाट व पुलिस ने यातायात सुचारू करवाया।#news #chittorgarh #viral #breakingnews