राजसमंद नाथद्वारा के पॉश इलाके लालबाग में बीती रात बेखौफ अज्ञात चोरों ने एक अनोखी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोरों ने रात के अंधेरे में एक चमचमाती कार के चारों टायर पार कर दिए और कार को ईंटों व जैक के सहारे हवा में टिकाकर रफूचक्कर हो गए। सुबह जब कार मालिक योगेश अपने वाहन के पास पहुंचे, तो बिना पहियों के केवल ईंटों पर टिकी कार देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों की इस हिमाकत से क्षेत्र के निवासियों में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित योगेश ने श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
#Rajsamand #Nathdwara #CrimeNews #CarTireTheft #ShrinathjiPolice