नेशनल हाईवे-48 स्थित रतनपुर बॉर्डर पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ एक निजी एंबुलेंस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में मंदसौर (मप्र) निवासी एक ही परिवार के पाँच लोग—आरिफ, आजम, अकीला सहित अन्य घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, वे अहमदाबाद से अपनी दादी का इलाज करवाकर निजी एंबुलेंस से मंदसौर लौट रहे थे। रतनपुर हाईवे ब्रिज पर चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित एंबुलेंस सीधे ट्रेलर में जा घुसी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस टीमों ने मौके पर पहुँचकर सभी घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है।
#DungarpurNews #RoadAccident #NH48 #RatanpurBorder #Dungarpur