डूंगरपुर जिले की ग्राम पंचायत पाल देवल में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए नवनिर्मित आधुनिक पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया गया। विधायक विकास मद से 50 लाख की लागत से बने इस पुस्तकालय का उद्घाटन आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व विधायक गणेश घोघरा ने किया इस अवसर पर उप जिला प्रमुख सुरता परमार, प्रधान कांता देवी कोटेड सहित कई जनप्रतिनिधि, ब्लॉक अध्यक्ष व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक घोघरा ने कहा कि यह पुस्तकालय क्षेत्र के युवाओं व विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में नई दिशा प्रदान करेगा।
#DungarpurNews #GaneshGhogra #Dungarpur #LibraryInauguration #PalDeval