सिकंदरा थाना पुलिस ने बालाडीह गांव में छापेमारी कर करीब 50 लीटर देशी चुलाई महुआ शराब बरामद की। पुलिस ने सूचना के आधार पर नीरू केवट, पिता रामखेलावन केवट के घर पर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान शराब बरामद होने पर उसे जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।