बांसवाड़ा दशहरा मेले के टेंडर पर रात 1 बजे तक हंगामा, 50.51 लाख की बोली पर अपात्र ठेकेदारों ने रोकी प्रक्रिया
बांसवाड़ा नगर परिषद के दशहरा मेले के टेंडर को लेकर मंगलवार रात जमकर हंगामा हुआ। टेंडर के लिए 9 ठेकेदारों ने आवेदन किया था, जिनमें जांच के बाद 6 आवेदन निरस्त कर दिए गए और 3 ठेकेदार पात्र रहे। तीनों के बीच बोली 50 लाख 51 हजार रुपये तक पहुंची, तभी अपात्र ठेकेदारों ने प्रक्रिया में धांधली और पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। विरोध के दौरान बोली रोक दी गई और तीनों पात्र ठेकेदारों को बाहर निकाल दिया गया। विवाद रात 1 बजे तक चलता रहा और टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। सभापति मुकेश रावत ने बताया कि आज बोली के बाद प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
#Banswara #DussehraMela #TenderControversy #BanswaraNews #RajasthanNews MunicipalCouncil