भींडर के नारदा स्कूल में पढ़ाई के दौरान छत का प्लास्टर गिरा, 3 मासूम घायल; जर्जर भवन ने बढ़ाई चिंता, बड़ा हादसा टला
भींडर क्षेत्र की वाणियातलाई ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारदा में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। कक्षा में पढ़ाई के दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिरने से तीन बच्चों के सिर में चोटें आईं, जबकि अन्य बच्चे भी मामूली रूप से चोटिल हुए। हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चों को तत्काल भींडर राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल भवन लंबे समय से जर्जर है और शिकायतों के बावजूद जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से भवन की जांच और मरम्मत की मांग की है।
#Bhinder #NaradaSchool #SchoolAccident #RajasthanNews #BreakingNews SchoolSafety